गोवा का अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्टिवल का आयोजन जनवरी 2024 में किया जाएगा। यह अपने आप में बहुत अनोखा फेस्टिवल है, जो दिव्यांगों को समावेशित और उनके सशक्तिकरण का उत्सव मनाता है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 8 से 13 जनवरी 2024 तक पर्पल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्पल फेस्ट गोवा की विविध, जिंदादिली और पर्यटकों का तहे दिल से स्वागत करने की भावना का प्रतीक है।
क्या है गोवा का पर्पल फेस्टिवल?
पर्पल ऐसा रंग है जिसे आमतौर पर शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जाता है। समाज के वो लोग, जिन्हें हमारे थोड़े से सहारे और थोड़ा सा सशक्त करने की जरूरत होती है, उन्हें अपनी खामियों पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़ने का उत्सव ही गोवा का पर्पल फेस्ट होता है। इस फेस्ट का आयोजन गोवा राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, जिसमें 21 तरह की दिव्यांगताओं के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा 22 पर्पल एंबेस्डर जगाते नजर आएंगे। पर्पल फेस्टिवल में जिन शारीरिक समस्याओं के बारे में चर्चा की जाएगी, उनमें स्पाइनल कॉर्ड में चोट भी शामिल है।
छुट के लिए जल्दी करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप 8 से 13 जनवरी 2024 को गोवा के किसी भी हिस्से में मौजूद रहने वाले हैं, तो पर्पल फेस्ट में जरूर हिस्सा लें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। 30 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन करने वालों को पर्पल फेस्ट में विशेष छुट दी जाएगी।
- प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क : ₹1000 छुट के बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क : ₹700
- 10 सदस्यों या उससे ज्यादा का समूह : ₹500 प्रति व्यक्ति
- छुट के बाद 10 लोगों या उससे ज्यादा का समूह : ₹300 प्रति व्यक्ति
रजिस्ट्रेशन के लिए आप गोवा पर्पल फेस्ट के आधिकारिक वेबसाइट https://purplefest.goa.gov.in/ पर जा सकते हैं।
वेन्यू
एंटरटेंमेंट सोसायटी ऑफ गोवा
फेस्टिवल में कौन से होंगे कार्यक्रम
- पर्पल थिंक टैंक - परिचर्चा, जिसमें कई गंभीर मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालिन परिस्थिति से निपटना और जेंडर आदि को लेकर चर्चाएं होंगी।
- पर्पल एक्सपिरियंस जोन - लोगों की दिव्यांगताओं और उनके अनुभवों से शिक्षा लेना, उनकी चुनौतियों को समझना।
- पर्पल एक्जिबिशन - साइंस और आर्ट के विभिन्न एग्जिबिशन, जिनमें प्रदर्शित होने वाले सभी सामान दिव्यांगों द्वारा ही तैयार किये जाते हैं।
- पर्पल रेन - स्टैंड अप कॉमेडी शो, शानदार डांस परफॉर्मेंस, म्यूजिक कॉन्सर्ट के बिना कोई भी फेस्ट अधुरा ही तो माना जाता है।
- पर्पल स्पोर्ट्स - दिव्यांग सिर्फ आर्ट और क्राफ्ट ही नहीं बल्कि खेल-कुद में भी कितने आगे होते हैं, इसका सबूत यहां मिलता है। यहां ब्लाइंड फुटबॉल, स्पेशल ओलंपिक्स, पैरा ओलंपिक्स, एशियन ब्लाइंड चेस चैंपियनशिप आदि का आयोजन किया जाता है।
- पर्पल कलैइडोस्कोप - आर्ट और क्राफ्ट की विशाल दुनिया में रखा गया छोटा सा कदम।
- पर्पल फन - स्काई गेज़िंग, टैंडेम साइक्लिंग, मूवी स्क्रिनिंग और भी ना जाने कितनी एक्टिविटिज यहां होती है।



Click it and Unblock the Notifications
















