Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस शहर को कहा जाता है कर्नाटक का गोवा, बीच और ट्रेकिंग दोनों का उठा सकेंगे आनंद

इस शहर को कहा जाता है कर्नाटक का गोवा, बीच और ट्रेकिंग दोनों का उठा सकेंगे आनंद

आमतौर पर कर्नाटक के गोकर्ण शहर को लोग धर्म से जोड़कर देखते हैं। लेकिन अरब सागर के किनारे बसा यह शहर अपने सुन्दर समुद्रतटों की वजह से भी सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। गोकर्ण को कर्नाटक का कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है।

Gokarna

यहां आप समुद्रतट पर घूमने के अलावा ट्रेकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। कहा जाता है कि गंगावली और अधनाशिनी नदियों के किनारों पर बसे गोकर्ण शहर का आकार गाय के कानों की तरह है। इसी वजह से इस शहर को 'गोकर्ण' कहा जाता है। हम आपको गोकर्ण में विभिन्न मंदिरों के अलावा घूमने की दूसरी जगहों के बारे में आज बता रहे हैं।

ओम बीच

Om beach Gokarna

अपने आकार की वजह से ही इस समुद्रतट को ओम बीच कहा जाता है। इस बीच पर अधिक पत्थर नहीं होने की वजह से यहां तैराकी आसानी से की जा सकती है। इसके साथ ही इस बीच पर वाटर स्पोर्ट्स भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह शहर की भीड़भाड़ में भी शांत रहने वाला समुद्रतट है।

गोकर्ण बीच

gokarna main beach

शहर के प्रमुख समुद्रतटों में गोकर्ण बीच भी आता है। यह बीच काफी लंबा है और यहां लोगों की भीड़ भी काफी ज्यादा जमी रहती है। अगर आप दोस्तों या भाई-बहनों के साथ मस्ती-मजाक करना चाहते हैं तो यह बीच आपके लिए बिल्कुल सही जगह है।

कुडेल बीच

kudle beach gokarna

कुडेल बीच अपने शानदार सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे के लिए लोकप्रिय है। इस बीच पर आपको ढेर सारे खजूर के पेड़ (पाम ट्री) मिल जाएंगे। इस बीच के बारे में कहा जाता है कि गोकर्ण के सभी समुद्रतटों में यह सबसे बड़ा है। यह बीच काफी शांत रहता है, इसलिए यह परिवार के साथ आने के लिए एकदम सही है।

हाफ मून बीच

half moon beach gokarna

गोकर्ण का यह समुद्रतट अपने अर्द्धचंद्राकार आकृति की वजह से हाफ मून बीच कहलाता है। यह बीच मुख्य तौर पर नवविवाहित जोड़ियों को आकर्षित करता है। इस बीच तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ियों से होकर जाना पड़ता है।

याना गुफाएं

yana caves gokarna

अगर आप एडवेंचर की तलाश कर रहे हैं तो सह्याद्री पहाड़ पर स्थित याना गुफाएं आपके लिए बेस्ट हैं। याना गुफाएं ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। याना गुफाओं की भैरवेश्वर शिखर और मोहिनी चोटी भगवान महादेव और देवी पार्वती का प्रतिनिधित्व करती है। याना एक हिल स्टेशन है और यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

FAQs
गोकर्ण का सबसे आकर्षक बीच कौन सा है?

गोकर्ण का सबसे आकर्षित करने वाला बीच ओम बीच है। यह अपने आकार की वजह से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है।

गोकर्ण में कौन सा मंदिर सबसे प्रसिद्ध है?

गोकर्ण का सबसे प्रसिद्ध मंदिर महाबलेश्वर को माना जाता है। यह भगवान शिव का मंदिर है जो लगभग 1500 साल पुराना बताया जाता है। यह कर्नाटक के 7 मुक्तिस्थलों में से एक है।

गोकर्ण कब जाना चाहिए?

गोकर्ण जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने में होता है। उससे पहले चिलचिलाती धूप की वजह से गोकर्ण में घूम नहीं पाएंगे। अक्टूबर में जब धूप की गर्मी कम हो जाती है उस समय जाना सबसे अच्छा होता है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: karnataka gokarna goa
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+