Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में होली पर कहां-कहां मचेंगे धमाल, जानिए बेस्ट होली पार्टी लोकेशन और एंट्री फीस

अहमदाबाद में होली पर कहां-कहां मचेंगे धमाल, जानिए बेस्ट होली पार्टी लोकेशन और एंट्री फीस

दिल्ली हो, मुंबई...गोवा हो या फिर अहमदाबाद, होली का बेसब्री से इंतजार हर कोई करता हैं। होली के मौके पर बिना पार्टी, धुम-धड़ाके और म्यूजिक-मस्ती के सब कुछ फीका सा ही लगता है। बात अगर गुजरात की हो तो यहां हर छोटे-बड़े मौके को किसी बड़े जश्न की तरह मनाया जाता है।

फिर भला होली का त्योहार कैसे फीका पड़ जाएगा। अहमदाबाद में होली के मौके पर कई जगहों पर शानदार पार्टी रखी जाती हैं। एंट्री टिकट खरीदकर आप भी इन पार्टियों में शामिल होकर अपनी होली को और भी रंगीन बना सकते हैं।

holi party in ahmedabad

अहमदाबाद में होली की पार्टी के बेस्ट लोकेशन -

1. सनबर्न रिलोड होली

कब - 25 मार्च, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक
कहां - स्नैप्पर फिल्म सिटी, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 699 से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - नियॉन पेंट फूल मुन पार्टी, ऑर्गैनिक कलर, फूड-बेवरेजेज (खुश खरीद सकते हैं), इनडोर एसी रेन डांस, चेंजिंग रूम, चिल्ड्रेन प्ले एरिया स्मॉल पूल, 2 स्टेज - एक बॉलीवुड म्यूजिक का और दूसरा टेक्नो म्यूजिक का।

2. रंग होली 2.0

कब - 25 मार्च, सुबह 10 बजे से
कहां - कर्नावती क्लब, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 499 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - DJ शैडो दुबई, रेन डांस, मड फेस्ट, थीम बेस्ड डेकोर, गेम्स, ऑर्गैनिक कलर, वीआईपी एरिया, फोटोबुथ।

3. पूल वाली होली

कब - 25 मार्च, सुबह 9.30 बजे से
कहां - एरीस्टो रिसॉर्ट एंड क्लब, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 349 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - पूल पार्टी, म्यूजिक, DJ, अनलिमिटेड कलर, नासिक ढोल।

4. ला टोमाटिना

कब - 25 मार्च, सुबह 10 बजे से
कहां - प्लेजर क्लब, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 499 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - टोमैटो फाइट, रेन डांस, ऑर्गैनिक कलर, बलून फाइट, लाइव डीजे, पंजाबी ढोल, सेल्फी जोन, फूड जोन, किड्स जोन, अनलिमिटेड मॉकटेल और फूड।

biggest holi party locations in ahmedabad

5. रंग मैनिया 2k24

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
कहां - बोडकदेव पार्टी प्लॉट, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 249 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - कई डीजे, लाइव नासिक ढोल, कलर फायरवर्क, सेपरेट वीआईपी जोन, फ्री ऑर्गैनिक कलर, रेन डांस, फोम शावर, सेल्फी बुथ, फूड स्टॉल, सिक्योरिटी बाउंसर, सीसीटीवी कैमरा।

6. रंग में रंगना 2.0

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
कहां - जहान्वी फार्म, गांधीनगर
एंट्री फीस - 199 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - नासिक-पंजाबी ढोल, रेन डांस, फोम पार्टी, ऑर्गैनिक कलर, बलून फाइट, फूड, ठंडई, फन फोटो बूथ, सरप्राइज गेस्ट, गिफ्ट कूपन।

7. पैराडाइज होली फेस्टिवल

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
कहां - प्लीजेंट पार्टी प्लॉट
एंट्री फीस - 199 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - डीजे, नासिक ढोल, कलर्स, फोम डां, फेस पेंटिंग, फोटो बूथ, फिल्म स्टार कास्ट, वाटर बलून, रेनबो थीम, रेन डांस, फूड और गेम्स।

8. केसरियो रंग होली फेस्ट 2024

कब - 25 मार्च, सुबह 9 बजे से
कहां - कंटम पार्टी प्लॉट, अहमदाबाद
एंट्री फीस - 299 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - डीजे ग्लोरी, रेन डांस, फ्रेग्रेंट कलर फोम जोन, ठंडई, ऑर्गैनिक हर्बल कलर, बलून ब्लास्ट-कलर क्रैकर्स, पंजाबी-नासिक ढोल, ला टोमैटिनो, फोटोबूथ, गेम्स, सफेद और केसरिया रंग का डेकोरेशन (अयोध्या वाली वाइव्स के लिए)।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+