Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट बनेगा विश्व का सबसे लंबा रिवरफ्रंट, जानिए लंबाई और लागत

अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट बनेगा विश्व का सबसे लंबा रिवरफ्रंट, जानिए लंबाई और लागत

पूरी दुनिया में अहमदाबाद का पहचान बच चुका साबरमती रिवरफ्रंट, अब अहमदाबाद को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएगा। दुनिया भर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) और देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल (लुलु मॉल) के बाद अब गुजरात का साबरमती रिवरफ्रंट दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बनने वाला है।

हाल ही में गुजरात सरकार की तरफ से यह घोषणा की गयी है। बताया जाता है कि साबरमती रिवरफ्रंट की लंबाई दोगुनी की जाएगी। साल 2024 के बजट में गुजरात के वित्त मंत्री कनु भाई देसाई ने इसकी घोषणा करने के साथ ही आवंटित किये जाने वाले बजट की जानकारी भी दे दी है।

sabarmati riverfront

विकसित होगा साबरमती रिवरफ्रंट

साबरमती रिवरफ्रंट का निर्माण गुजरात के तत्कालिन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किया गया था। निर्माण के बाद से ही यह रिवरफ्रंट विश्वभर में गुजरात और अहमदाबाद का एक प्रतिक बन गया था। लेकिन इस साल के बजट में गुजरात सरकार ने साबरमती रिवरफ्रंट को विकसित करने का फैसला लिया है। इसके तहत मौजूदा रिवरफ्रंट का लंबाई बढ़ाया जाएगा। पूरी तरह से बन जाने के बाद यह रिवरफ्रंट दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बन जाएगा जिसकी कुल लंबाई 38.2 किमी होगी। यह अपने आप में एक नया कीर्तिमान ही तो होगा।

footbridge on riverfront sabarmati ahmedabad

अहमदाबाद को जोड़ेगी गांधीनगर से

साबरमती रिवरफ्रंट अलग-अलग फेज में तैयार होगी। गुजरात सरकार ने साबरमती रिवरफ्रंट के विकास के लिए इस साल बजट में कुल 100 करोड़ रूपए की राशी आवंटित करने की घोषणा की है। रिवरफ्रंट का 5 किमी का हिस्सा गिफ्ट सिटी के फेज 3 में तैयार होगा। इसके बाद फेज 4 और फेज 5 में अहमदाबाद के इंदिरा ब्रिज से लेकर गांधीनगर को जोड़ती हुई रिवरफ्रंट का निर्माण किया जाएगा।

flower park gujarat sabarmati riverfront

बता दें, वर्तमान में रिवरफ्रंट के फेज 2 का निर्माण प्रगति पर है। साबरमती रिवरफ्रंट तैयार हो जाने के बाद यह न सिर्फ अहमदाबाद को एक नया और विश्वस्तरीय मॉडर्न लुक देगी बल्कि अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ेगी भी।

साबरमती रिवरफ्रंट के साथ-साथ गुजरात के गिफ्ट सिटी में लंदन आई के तर्ज पर गिफ्ट सिटी आई का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो की कनेक्टिविटी को बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। गिफ्ट सिटी के अंदरूनी इलाकों में भी मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

खैर, इन सबसे बारे में हम फिर कभी आपको जानकारी देंगे। साबरमती रिवरफ्रंट का विकास और विश्व में सबसे लंबी बनने की खबर से ही अहमदाबाद और गुजरातवासी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

More News

Read more about: gujarat ahmedabad sabarmati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+