Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीव फोर्ट पर न स्वीकार होगा नगद और न ही UPI, कैसे खरीदेंगे प्रवेश टिकट?

दीव फोर्ट पर न स्वीकार होगा नगद और न ही UPI, कैसे खरीदेंगे प्रवेश टिकट?

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव पर मौजूद लगभग 480 साल पुराना दीव किला (Diu Fort)। बताया जाता है कि इस किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। समुद्रतटीय शहर दीव के पूर्वी तट पर मौजूद इस किले में घूमने के लिए लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक सालभर यहां आते रहते हैं।

हाल ही में प्रशासन की तरफ से इस किले पर प्रवेश के लिए एंट्री शुल्क लागू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को माने तो यहां आने वाले पर्यटक प्रवेश टिकट को न तो नगद रुपए देकर और न ही डिजीटल पेमेंट (UPI) के माध्यम से खरीद सकेंगे। फिर कैसे खरीदेंगे दीव किले का प्रवेश टिकट?

हाल ही में लागू हुआ प्रवेश टिकट

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में दीव किले पर प्रवेश करने के लिए एंट्री शुल्क को लागू किया गया है। दीव प्रशासन की तरफ से टिकट की प्रणाली को लागू और संचालित किया जा रहा है। बताया जाता है कि दीव किले में प्रवेश करने के लिए 15 साल तक के बच्चों को ₹75, 15 साल से ऊपर की आयु के भारतीय नागरिकों को ₹100 और विदेशी पर्यटकों को ₹200 का शुल्क चुकाकर प्रवेश टिकट खरीदना होगा। हालांकि पर्यटकों ने किले में प्रवेश करने के बाद यहां पेयजल की अनुपलब्धता को लेकर भी कई बार शिकायतें दर्ज करवायी हैं।

न नगद और न ही UPI

अगर आप भी दीव किले पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ध्यान दें। दीव किले में प्रवेश करने के लिए कितना शुल्क देना पड़ेगा, यह तो आपको पता चल गया। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रवेश टिकट खरीदने के लिए आप न तो नगद और न UPI के माध्यम से यहां पेमेंट कर सकेंगे। फिर कैसे करेंगे पेमेंट?

बताया जाता है कि दीव किला पर प्रवेश टिकट खरीदने के लिए आपको कार्ड के माध्यम से पेमेंट करना होगा। यानी अगर आप अपने साथ डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड लेकर गये हैं, तभी दीव किले का प्रवेश टिकट खरीद सकेंगे। अगर आपके पास इन दोनों में से कोई भी कार्ड नहीं है, तो आपको बाहर से ही किला देखकर वापस लौट आना पड़ेगा।

हालांकि दीव प्रशासन के इस फैसले से काफी पर्यटक नाखुश भी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी होते हैं जो या तो नगद या फिर पूरी तरह से डिजिटल पेमेंट पर ही निर्भर करते हैं और हर समय अपने साथ कार्ड (डेबिट अथवा क्रेडिट) लेकर नहीं घूमते हैं। ऐसी स्थिति में उन पर्यटकों को किले में प्रवेश करने में मुश्किलें आ सकती हैं। पर्यटकों का कहना है यहां कार्ड के साथ-साथ UPI अथवा नगद या दोनों तरह के पेमेंट को स्वीकार करने का प्रावधान होना चाहिए। इससे पर्यटकों को ही सुविधा होगी।

More News

    Read more about: ahmedabad diu fort
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+