Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजकोट का खिरासरा पैलेस - जो है इतिहास, संस्कृति और काठियावाड़ के गौरवशाली अतीत की अद्भुत मिसाल

राजकोट का खिरासरा पैलेस - जो है इतिहास, संस्कृति और काठियावाड़ के गौरवशाली अतीत की अद्भुत मिसाल

गुजरात के बारे में जब भी बात की जाती है तो इसके इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली अतीत के बारे में ही बात की जाती है। चाहे अहमदाबाद के शानदार होटल हो या फिर गुजराती व्यंजन, हर जगह गुजराती संस्कृति अपनी गहरी छाप जरूर छोड़ता है। इसी क्रम में आज हम बात करने वाले हैं राजकोट के खिरासरा पैलेस के बारे में।

राजकोट का खिरासरा पैलेस, जिसे काठियावाड़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का शानदार मिसाल माना जाता है। सैंकड़ों साल पुराने राजकोट के इस पैलेस को आज एक शानदार होटल बना दिया गया है।

कहां है खिरासरा पैलेस?

खिरासरा पैलेस राजकोट से लगभग 14 किमी की दूरी पर मौजूद खिरासरा गांव में 150 फीट की ऊंचाई पर बना एक विशाल और बेहद शानदार पैलेस है। गुजरात टूरिज्म से मिली जानकारी के अनुसार यह पैलेस लगभग 7 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। बताया जाता है कि इस पैलेस का इतिहास लगभग 450 सालों से भी अधिक पुराना है। इस पैलेस को आज भले ही लग्जरी होटल में परिवर्तित कर दिया गया है लेकिन पैलेस का हर वह आज भी अनछुआ और अपरिवर्तित है जहां से गुजरात के इतिहास और काठियावाड़ के शानदार संस्कृति व अतीत की झलक मिलती है।

किसने किया था निर्माण?

बताया जाता है कि खिरासरा पैलेस का निर्माण ठाकुर रणमलजी संगाजी ने एक सिद्ध सूफी फकीर के आर्शिवाद से किया था। ठाकुर रणमलजी खिरासरा के तीसरे शासक थे। उनसे पहले खिरासरा के पहले शासक भीमजी कालोजी और दूसरे शासक सांगजी भीमजी ने यहां अपना शासन चलाया था। बाद में ठाकुर सुरसिंहजी बलसिंहजी (1920-1947) ने इस पैलेस को एक भव्य रूप दिया। बता दें, ठाकुर सुरसिंहजी बलसिंहजी खिरासरा के आखिरी शासक थे, जिन्होंने देश की आजादी के बाद भारत में विलय संधि पर हस्ताक्षर कर दिया था।

बन चुका है हेरिटेज पैलेस होटल

खिरासरा पैलेस को आज एक लग्जरी होटल में परिवर्तित कर दिया गया है, जहां पर्यटक अपनी मनपसंद कमरे में इतिहास और संस्कृति के इस गौरवशाली तालमेल के साथ अपना शानदार समय बिताते हैं। होटल में कई तरह के कमरे हैं, जिनका नाम महारानी सूट, सुर-निवास सूट आदि है। लग्जरी होटल में कमरों के किराए न्यूनतम ₹7000 से शुरू होता है।

वहीं अगर आप किसी महारानी या महाराज जैसे अनुभव के लिए महाराज या महारानी सूट की बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किराया ₹25,000-₹30,000 तक भी चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा होटल में कुछ कमरे ऐसे भी उपलब्ध हैं, जिनका किराया ₹10,000 से ₹20,000 के बीच भी है।

कैसे पहुंचे खिरासरा पैलेस?

  • राजकोट बस स्टैंड से दूरी - करीब 18.7 किमी
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन - राजकोट, दूरी : करीब 22 किमी
  • नजदीकी एयरपोर्ट - राजकोट, दूरी : करीब 19 किमी

दूसरे शहरों से कितना दूर?

  • अहमदाबाद से दूरी - लगभग 243 किमी
  • वडोदरा से दूरी - लगभग 315 किमी
  • सूरत से दूरी - लगभग 471 किमी

More News

    Read more about: gujarat rajkot travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+