शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' का वह गाना याद है, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ SRK गाते हैं, 'उड़ी-उड़ी जाए, दिल की पतंग देखो उड़ी-उड़ी जाए।' जी हां, साल का वह समय आ गया है जब आसमान में उड़ने वाली रंग-बिरंगी पतंगों के पेंच लड़ाए जाते हैं। अगर आपका भी मन पतंगबाज़ी का और आसमान में ऊंची उड़ती पतंगों के पेंच लड़ाकर काटने का हो रहा है तो तैयार कर लिजीए अपनी पतंग और मांझा।

जल्द ही गुजरात में शुरू होने वाला है 'इंटरनेशन काइट फेस्टिवल 2024'। हर साल Kite Festival का आयोजन गुजरात के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है।
कब से शुरू होगा Kite Festival
साल 1989 से अहमदाबाद में उत्तरायण यानी मकर संक्रांति के दिन Kite Festival का आयोजन किया जाता है। उत्तरायण सर्दियों के खत्म होकर गर्मियों का मौसम शुरू होने का प्रतिक है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होना शुरू होते हैं। इस साल भी अहमदाबाद में Kite Festival का आयोजन 8 जनवरी से किया जा रहा है।

यह फेस्टिवल 14 जनवरी 2024 तक चलेगा। गुजरात के Kite Festival में कई देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेते हैं। उत्तरायण ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग सुबह से ही अपने-अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी करने के लिए पहुंच जाते हैं।
किन देशों ने लिया हिस्सा
गुजरात के Kite Festival में पिछले कई सालों में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनोखे पतंगों के साथ हिस्सा लिया है। पिछले कुछ सालों में मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, इटली, चीन और USA से मास्टर काइट मेकर्स अपने शानदार पतंगों के साथ Kite Festival का हिस्सा बन चुके हैं।

लेकिन गुजरात Kite Festival में सबसे अधिक ख्याति अहमदाबाद के मास्टर काइट मेकर रसुलभाई रहिमभाई को मिली है, जिन्होंने एक बार 500 पतंगों तक की ट्रेन बनाकर उड़ाई है।
गुजरात Kite Festival की Itinerary
- 7 जनवरी - अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह
- 8 जनवरी - वडोदरा और अहमदाबाद
- 9 जनवरी - केवड़िया, द्वारका और अहमदाबाद
- 10 जनवरी - सुरत, राजकोट और अहमदाबाद
- 11 जनवरी - धोड़दो, वडनगर और अहमदाबाद
- 12 से 14 जनवरी - अहमदाबाद

तो फिर इस साल मकर संक्रांति पर धुम मचाने के अपनी फिरकी, मांझा और पतंग के साथ आपने भी तैयारी कर ली है न...। याद रखिए गुजरात और खासतौर पर अहमदाबाद में Kite Festival को लेकर तैयारियां खुब जोरों शोरों पर है।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अयोध्या में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। मिल रही जानकारियों के मुताबिक राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के शुरू होने से पहले ही यानी 19 से 21 जनवरी के बीच इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकता है। इस बारे में जैसे ही विस्तृत जानकारी मिलेगी, हम आपको जरूर देंगे।



Click it and Unblock the Notifications














