Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मौसम की पहली बर्फबारी के बाद विंटर वंडरलैंड बना गुलमर्ग

मौसम की पहली बर्फबारी के बाद विंटर वंडरलैंड बना गुलमर्ग

कश्मीर के सबसे खुबसूरत जगहों में शामिल गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इस वजह से मौसम के शुरुआत से ही गुलमर्ग बिल्कुल विंटर वंडरलैंड जैसा ही दिख रहा है। कश्मीर आने वाले सैलानी मुख्य रूप से बर्फ और बर्फ से ढंके पहाड़ों के शानदार नजारों और बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए ही गुलमर्ग आते हैं।

gulmarg 2022

गुलमर्ग में बर्फ के बीच खिलने वाले रंगीन Lupine के फूल जैसे बर्फ की सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। ये फूल जून के मध्य से लेकर जुलाई के अंत तक खिलते हैं।

दिसंबर से मार्च के महीने तक कश्मीर तक, जब सर्दियां अपने चरम पर होती है उस समय कश्मीर किसी जादुई दुनिया जैसी दिखती है। सैलानी खासतौर पर बर्फबारी देखने के लिए ही गुलमर्ग और सोनमर्ग आते हैं। सिर्फ प्राकृतिक नजारे ही नहीं बल्कि जो लोग सर्दियों के विभिन्न एडवेंचरस खेलों के भी शौकिन होते हैं, उनके लिए गुलमर्ग किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दुनिया भर से यहां आने वाले पर्यटक बर्फ की मोटी परत पर स्किइंग का आनंद जरूर उठाते हैं।

gulmarg

बता दें, पिछले कुछ समय से गुलमर्ग खबरों की सूर्खियों में छाया हुआ है। पिछले साल फरवरी (2022) में गुलमर्ग में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया था, जिसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई थी। जरा सोचिए वह नजारा, जब चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी हो, बर्फ से टकरा कर आती सूरज की रोशनी से आंखें चौंधिया जा रही हो और आसपास मौजूद पहाड़ों पर भी उनकी चोटी नहीं बल्कि सिर्फ बर्फ ही नजर आ रही हो...ऐसे में बर्फ से ही बने एक इग्लू में बैठ कर गर्म कॉफी, सैंडवीच या फिर गर्म पहाड़ों वाली मैगी का लुत्फ उठाना कितना मजेदार होगा।

More News

Read more about: india kashmir jammu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+