Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला, जाने क्यों है ख़ास

भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला, जाने क्यों है ख़ास

इंडो-तिब्बत के बॉर्डर के पास स्थित हिमालय की गोद में छुपा हुआ हान्ले एक बेहद ही खूबसूरत और छोटा सा गांव है। कुछ लोग यहां समय के चलते नहीं पहुंच पाते तो कुछ इस जगह अभी भी अनिभिज्ञ हैं।

By Goldi

फिल्म 3 इडियट्स के पहले बहुत कम लोग ही लद्दाख से वाकिफ थे, धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बड़ी और अब यहां पर भी अन्य पर्यटन स्थलों की तरह पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। यह भारत का एक दूर दराज का क्षेत्र है।

लद्दाख में पर्यटकों के घूमने के लिए कई सारी खूबसूरत जगह है, जैसे नुब्रा घाटी, पैंगोग नदी,त्सो मोरिरी। इसके अलावा लद्दाख में कुछ ऐसी भी जगहें है, जो आज भी पर्यटकों की नजरो से दूर है, और साथ ही इन जगहों पर घूमने के लिए सरकार की इजाजत भी जरूरी होती है।

इंडो-तिब्बत के बॉर्डर के पास स्थित हिमालय की गोद में छुपा हुआ हान्ले एक बेहद ही खूबसूरत और छोटा सा गांव है। कुछ लोग यहां समय के चलते नहीं पहुंच पाते तो कुछ इस जगह अभी भी अनिभिज्ञ हैं।

अगर आप आने वाले समय में लद्दाख घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अन्य जगहों के साथ साथ इस छोटे से खूबसूरत गांव की सैर करना कतई ना भूले। हान्ले लेह से करीबन 255 किमी की दूरी पर स्थित है..इस गांव में बमुश्किल 300 लोगो के घर हैं। इंडो-तिब्बत नजदीक होने के कारण इस गांव की सैर करने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना बेहद जरूरी है। इस गांव में प्राकृतिक खूबसूरती देखने के अलावा भी काफी कुछ है जो आपकी लद्दाख की यात्रा को और यादगार बना देगा। आइये जानते हैं ह्नेल में घूमने की खास जगहों के बारे में

हान्ले मठ

हान्ले मठ

हान्ले मठ 17 वीं सदी तिब्बती बौद्ध मठ है, जोकि एक पहाड़ी पर स्थित है..इस पहाड़ी हान्ले के दूर दराज के मनोरम नजारों को अच्छे से देखा जा सकता है। इस मठ में करीबन 1 दर्जन बौद्ध भिक्षु रहते हैं।

भारतीय खगोलीय वेधशाला

भारतीय खगोलीय वेधशाला

प्रकाशीय तथा अवरक्त खगोल-भौतिकी हेतु यह विश्व की सबसे ऊँची वेधशला है। इसका संचालन भारतीय ताराभौतिकी संस्थान द्वारा होता हे। इस वेधशाला की स्थापना से संस्थान की रात्रिकालीन खगोल संबंधी सुविधाओं में वृद्धि की है। यहां वर्ष 2001 से 2 मीटर व्यास का हिमालययी चंद्र दूरदर्शी कार्यरत है। सात इकाइयों वाला एक उत्तुंग गामा किरण दूरदर्शी भी हान्ले में हाल ही में स्थापित किया गया है।
PC:Alin Dev

हान्ले में रात

हान्ले में रात

आपने अभी तक रात में सोते हुए आसमान को तारों से जगमगाते हुए देखा होगा, लेकिन हान्ले में यह अनुभव थोड़ा अलग और अनोखा हो सकता है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है , साथ ही बेहद कम प्रदूषित है, यह जगह रात में इतनी खूबसूरत होती है, कि आप इसे आप अपने कैमरे में उतारने से खुद को रोक नहीं सकेंगे। तारो को साफ़ साफ़ आसमान में दिखाई देना यह स्पष्ट करता है कि, आखिर क्यों यहां भारतीय खगोलीय वेधशाला स्थापित की गयी है।PC:Sorcerer81

शांति

शांति

यह जगह इतनी खूबसूरत और मन को बेहद शांति पहुँचाने वाली है..दूर घाटी में टहलते हुए आप खुद में खो जायें और यहां की खूबसूरती को करीब से महसूस कीजिये, यकीन मानिये ये अनुभव आपको ताउम्र याद रहेगा।

खूबसूरत हान्ले

खूबसूरत हान्ले

लद्दाख में स्थित हान्ले एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, यहां की खूबसूरत चांगथांग घाटी की मनोरम खूबसूरती आपकी इस ट्रिप को और भी खूबसूरत बना देगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+