Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख के खारदुंग ला पास पर कभी देखा है पर्पल माउंटेन!

लद्दाख के खारदुंग ला पास पर कभी देखा है पर्पल माउंटेन!

जम्मु कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में लेह के पास मौजूद एक ऊंचा पहाड़ी दर्रा है, जिसे खारदुंग ला पास कहा जाता है। यह मुख्य तौर पर लद्दाख में नुब्रा और श्योक घाटियों का प्रवेश द्वार है। दावा किया जाता है कि खारदुंग ला पास में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क मार्ग है, जो 5,602 मीटर पर है। इस जगह पर पहुंचते ही यहां का वातावरण ही आपको महसूस करवा देता है कि आप दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर हो।

Khardung la pass leh

लेकिन इस जगह की खूबसूरती तो आपको कुछ भी और सोचने ही नहीं देती है। क्या आपको पता है पर्पल माउंटेन का नजारा देखने के लिए आपको विदेशों में भटकने की जरूरत नहीं है। खारदुंग ला पास में ही एक स्थान ऐसा है, जहां आप पर्पल माउंटेन के दिलकश नजारे जी भरकर देख सकते हैं।

खारदुंग ला पास को 1988 में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। हर साल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से इस पास को जुलाई से अगस्त और नवंबर से फरवरी तक बंद कर दिया जाता है। खारदुंग ला पास की ऊंचाई 5359 मीटर है, जो इसे दुनिया में सबसे ऊंचा बनाता है।

अगर आप लद्दाख में खारदुंग ला पास जाना चाहते हैं और यहां घूमने का बेस्ट समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच का होता है। क्योंकि इसके बाद बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिस वजह से पास को बंद कर दिया जाता है।

Purple Mountain

अगर आप खारदुंग ला पास में पर्पल माउंटेन देखने के इरादे से जा रहे हैं तो इसके लिए आपको कश्मीर नहीं बल्कि मनाली की तरफ से खारदुंग ला पास में एंट्री करनी होगी। अगर आप मनाली की तरफ से वाया रोड लद्दाख में एंट्री करते हैं तो लद्दाख में प्रवेश करने के बाद ही आपको पर्पल माउंटेन का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।


Read Also :


इस क्षेत्र का हर पहाड़ पर्पल रंग का दिखाई देता है। यह नजारा इतना शानदार और दिलकश होता है कि आप कुछ देर के लिए अपनी नजरें ही इससे नहीं हटा सकेंगे। मगर याद रखें, खारदुंग ला पास अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक ही खुली रहती है।

खारदुंग ला पास में यात्रा के टिप्स

Khardng la pass purple
  • खारदुंग ला पास में चिकित्सकिय सुविधा का अभाव है। इसलिए वहां जाते समय अपने साथ हमेशा सेफ्टी और फर्स्ट एड किट लेकर जाएं।
  • खारदुंग ला पास में नेटवर्क की समस्या होती है। इसलिए वहां आप ना तो ऑनलाइन वीडियो बना सकते हैं और ना ही किसी से संपर्क कर सकते हैं।
  • यदि आप बाइक या गाड़ी से खारदुंग ला पास जा रहे हैं तो अपनी गाड़ी या बाइक में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डिजल भरवाकर ही यात्रा पर निकलें, क्योंकि खारदुंग ला पास से सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप लेह और नुब्रा घाटी में है।
  • सर्दियों के समय यहां जाने के बारे में सोचना भी मत। खारदुंग ला पास में सामान्य समय में ही सुर्यास्त के बाद तापमान कभी-कभी 7° सेल्सियस पर पहुंच जाता है।

More News

    Read more about: ladakh leh india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+