Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से खूबसूरत दमन का सफर

मुंबई से खूबसूरत दमन का सफर

छोटा-सा खूबसूरत शहर है दमन जोकि गुजरात राज्‍य, महाराष्‍ट्र और एक तरफ से अरब सागर से घिरा है। इस जगह से 2000 साल पुराना इतिहास और संस्‍कृति जुड़ी हुई है। मुंबई से दमन पहुंचने के कई रूट हैं।

By Lekhaka

2000 पुरानी साल पुराना इतिहास और संस्‍कृति जुड़ा हुआ दमन एक बेहद ही खूबसूरत सा शहर है। दमन गुजरात राज्‍य, महाराष्‍ट्र और एक तरफ से अरब सागर से घिरा है।

इस शहर के समुद्रतट इसे और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनाते हैं। साथ ही यहां लैदर प्रॉडक्‍ट्स और हैंडक्राफ्ट आइटम और लिक्‍योर ब्रांड भी बहुत लोकप्रिय हैं।

दमन आने का सही समय
सालभर में कभी भी दमन घूमने आया जा सकता है लेकिन अक्‍टूबर से अप्रैल के मध्‍य दमन का मौसम बहुत सुहावना रहता है। यहां पर आप नारियल पूर्णिमा उत्‍सव के दौरान यानि 7 अगस्‍त को भी आ सकते हैं।

मुंबई से दमन कैसे पहुंचे

मुंबई से दमन कैसे पहुंचे

वायु मार्ग : मुंबई और बड़ोदा से दमन के लिए नियमित फ्लाइट चलती हैं और इसका निकटतम हवाई अड्डा नानी दमन क्षेत्र में स्थित है। दमन से 170 किमी दू‍र छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट दमन का निकटतम हवाई अड्डा है।

रेल मार्ग : दमन से 12 किमी दूर स्थित वाली निकटतम रेलवे स्‍टेशन है जोकि महाराष्‍ट्र के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। ये नई दिल्‍ली, बैंगलोर, मैसूर, जामनगर और चेन्‍नई जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग : दमन पहुंचने का सबसे बेहतर साधन सड़क मार्ग है। ये शहर सड़क द्वारा अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है और दमन के लिए प्रमुख शहरों से नियमित बसें चलती हैं। मुंबई से दमन की दूरी 177 किमी है।PC:Sitanshu3

रूट मानचित्र

रूट मानचित्र

रूट 1 : मुंबई - मुलुंड पूर्व - ठाणे - मनोर - तलासरी - भिलाड़ - राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से

रूट 2 : मुंबई -मुलुंड ईस्ट - ठाणे - वाडापे - सर्माल - मनोर - तलासरी - भिलाड़ - एनएच 160 और एनएच 48 से दमन

पहले रूट से जाने पर एनएच 48 से दमन पहुंचने में 3 घंटे का समय लगेगा। इस रूट पर थाणे, मनोर आदि शहर भी पड़ेंगें।

दूसरे रूट पर 208 किमी की मुंबई से दमन की दूरी को एनएच 160 और 48 से 4 घंटे का समय लगेगा।

मनोर में कहां रूकें

मनोर में कहां रूकें

मुंबई से सुबह जल्‍दी निकलें ताकि रास्‍ते में ट्रैफिक और जाम ना मिले। रास्‍ते में नाश्‍ते के लिए हाईवे पर कई विकल्‍प मिलेंगें जहां लगभग हर तरह का खाना मिलेगा।

नाश्‍ते के लिए मनोर में रूका जा सकता है। ये जगह पालघर में प्रवेश का द्वार मानी जाती है। ये शहर वैतरणा नदी के तट पर स्थित है।

PC: Dey.sandip

गंतव्‍य : दमन

गंतव्‍य : दमन

दमन में नारियल के पेड़ों की भरमार है और यहां के समुद्र काफी शांत और खूबसूरत हैं एव इसका मौसम सालभर सुहावना रहता है। ये सभी चीज़ें मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी तट को खूबसूरत बनाती हैं।

इस खूबसूरत जगह पर एक बार आने के बाद आपका मन बार-बार आने का करेगा।

अगर आप किसीं शांत जगह पर कुछ देर आराम करना चाहते हैं तो आपके लिए देवका बहच एकदम बेस्ट है। वहीं अगर पैरासेलिंग का शौक रखते हैं तो बोरदी बीच जाएं।PC:Travelshot

सैंट जेरोम फोर्ट

सैंट जेरोम फोर्ट

इसे नानी दमन किले के नाम से भी जाना जाता है। इस किले का सबसे आकर्षक जगह है जहां नदी की ओर मुख किए हुए एक बड़ा सा प्रवेश द्वार है। इस किले के परिसर में चर्च ऑफ आर लेडी ऑफ सी और जैन मंदिर है।

इस किले के आसपास का दृश्‍य काफी खूबसूरत है।

बोम जीसस कैथेड्रल

बोम जीसस कैथेड्रल

यहां का प्रमुख आकर्षण है बोम जीसस का कैथेड्रल जिसे 1603 में बनवाया गया था। पुर्तगली स्‍थापत्‍यकला का उत्‍कृष्‍ट नमूना है।
PC:Josep Renalias

लाइट हाउस

लाइट हाउस

इस शहर के मुख्‍य आकर्षणों में से एक है लाइट हाउस। लाइट हाउस से समुद्र का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। ये लाइटहाउस किले के अंदर ही स्थित है जोकि किले को और ज्‍यादा खूबसूरत बनाता है।
PC: Aotearoa

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+