Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल का सोलंग घाटी : एडवेंचर के शौकिनों के लिए किसी जन्नत से नहीं है कम

हिमाचल का सोलंग घाटी : एडवेंचर के शौकिनों के लिए किसी जन्नत से नहीं है कम

गर्मियों का मौसम हो या फिर सर्दियां, मनाली में हर सीजन में पर्यटकों की भीड़ दिखती है। सिर्फ मानसून के दिनों को छोड़ दिया जाए तो पर्यटक साल भर मनाली आना पसंद करते हैं। लेकिन विशेष रूप से सर्दियों के सीजन की बात ही अलग होती है। सर्दियों के मौसम में मनाली के पास ही मौजूद सोलंग वैली (घाटी) स्वर्ग में बदल जाता है। बर्फ से ढंके पहाड़ और चीड़-देवदार के पेड़ इस जगह की खुबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

adventure activity in solang valley

जब यहां बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है, तब यह जगह एडवेंचर के शौकिनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती है। अगर इस साल सर्दियों में आप भी हिमाचल प्रदेश और मनाली की एडवेंचरस ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें सोलंग घाटी को जरूर शामिल करें। यकिन मानिए सोलंग घाटी की सुन्दरता आपको कभी निराश नहीं करेगी।

क्या होता है सोलंग घाटी की एडवेंचरस ट्रिप में खास :-

मंत्रमुग्ध करता है शानदार परिदृश्य

snowfall himachal

सर्दियों के मौसम में सोलंग घाटी की सुन्दरता किसी को भी मोहित कर सकती है। यहां ऊंचे बर्फिले पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और आसपास का ठंडा वातावरण ऐसा होता है, जो लंबे समय तक पर्यटकों के दिलो-दिमाग पर छाया रहता है। दूर बर्फ से ढंकी पहाड़ की चोटियों को देखकर ऐसा लगता है मानों हाथ बढ़ाकर उन्हें छुआ जा सकता है। साल के कुछ महीने, जब यह जगह बर्फ से पूरी तरह से ढंक जाती है, उस समय यहां आना पर्यटकों को सफेद स्वर्ग जैसी अनुभूति करवाता है।

बन जाता है परफेक्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन

paraglyding

सर्दियों में जब बर्फबारी होती है तब एडवेंचर के शौकिनों के लिए सोलंग वैली जन्नत बन जाता है। हिमाचल प्रदेश ही नहीं भारत में बेस्ट पैराग्लाइडिंग सोलंग घाटी में होती है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भी खासतौर पर पैराग्लाइडिंग के शौकिन सोलंग वैली आते हैं। सर्दियों में यहां आने वाले सैलानी इसे वंडरलैंड पुकारते हैं। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां कई तरह के और भी एडवेंचरस एक्टिविटी होती हैं जैसे स्किंग और स्नोबोर्डिंग।

अगर आपने इससे पहले कभी भी स्नोबोर्ड पर बर्फ पर फिसलने का अनुभव नहीं किया है तो एक बार सोलंग वैली में जरूर करें। यहां के स्लोप अनुभवियों के साथ-साथ न्यूकमर के लिए भी सुरक्षित होते हैं। यहां आने वाले हर सैलानी को सिर्फ सोलंग वैली ही नहीं बल्कि इसके चारों तरफ मौजूद गावों और यहां के प्राकृतिक परिवेश से प्यार हो जाता है।

कैंपिंग और ट्रेकिंग

mountain view

सोलंग वैली में एडवेंचर एक्टविटिज की भरमार है। यहां इतनी सारी एडवेंचरस एक्टिविटीज होती है कि उनमें से आप अपनी पसंदीदा एक्टिविटी को चुनने में कंफ्यूज भी हो सकते हैं। खुली जगहों में कैंपिंग के शौकिनों का भी सोलंग वैली में ग्रैंड वेलकम किया जाता है। यहां की हरियाली और शानदार परिदृश्य में खो जाने का दिल करेगा।

ट्रेकिंग के शौकिन ब्यास कुंड की ट्रेकिंग सोलंग घाटी से शुरू कर सकते हैं जो घने जंगलों और बेहद खुबसूरत नजारों के बीच से होकर करना पड़ता है। हालांकि सर्दियों के मौसम में इस कुंड की ट्रेकिंग थोड़ी मुश्किल जरूर होती है, लेकिन ताजी गिरी बर्फ में ट्रेकिंग करने का असली आनंद तो खतरों के खिलाड़ी ही उठा सकते हैं।

solang valley

सोलंग वैली एक ऐसी जगह है जो उन सभी लोगों को आकर्षित करती है जिन्हें पहाड़ों की बर्फिली चोटियां, घने देवदार और चीड़ के जंगल, आसमान में पैराग्लाइडिंग या फिर बर्फ में स्नोबोर्डिंग करना या फिर खुले आकाश के नीचे कैंपिंग करना पसंद है। अगर आप इनमें से किसी भी एक एक्टिविटी के दीवाने हैं, तो हिमाचल प्रदेश और मनाली की अपनी सर्दियों की ट्रिप में सोलंग वैली को शामिल ना करने की गलती बिल्कुल ना करें।

More News

    Read more about: himachal pradesh manali snowfall
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+