Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला 'द रिट्रीट' राष्ट्रपति निवास, क्यों होगा ऐसा?

5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला 'द रिट्रीट' राष्ट्रपति निवास, क्यों होगा ऐसा?

मई के पहले सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के शिमला में जाने का प्लान है, तो जरा ध्यान दें। उस समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा भी प्रस्तावित है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से शिमला के ट्रैफिक से लेकर पर्यटकों के लिए इंतजामों में भी कई बदलाव होने की संभावना है।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। अपने शिमला दौरे पर राष्ट्रपति किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि राष्ट्रपति निवास में ही रुकने वाली हैं। अरे चौंकिये नहीं, दिल्ली के अलावा देशभर में 5 ऐसे शहर भी हैं जहां राष्ट्रपति का निवास स्थान होता है, जिसमें शिमला से सटे मशोबरा का द रिट्रीट भी शामिल है।

द रिट्रीट शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है। चुंकि राष्ट्रपति शिमला में द रिट्रीट में रुकने वाली हैं, इसलिए उनके दौरे के समय द रिट्रीट में पर्यटकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

कब बंद रहेगा द रिट्रीट?

द रिट्रीट शिमला यानी राष्ट्रपति निवास 4 से 8 मई तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे की वजह से बंद रखने का फैसला लिया गया है।

सैंकड़ों साल पुराना है द रिट्रीट

शिमला से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थिति मशोबरा में मौजूद है 'द रिट्रीट'। यह एक सैंकड़ों साल पुरानी इमारत है। इसका निर्माण 1850 में कोटि के राजा ने करवाया था। जिस समय इस इमारत का निर्माण करवाया गया था, तब यहां सिर्फ एक ही मंजिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1860 में एम.सी. कमिश्नर लॉर्ड विलियम ने इसे कोटि के राजा से लीज पर लिया था।

उस वक्त इस इमारत को लीज पर लेने के लिए 2,825 रुपए की भारी-भरकम राशि चुकानी पड़ी थी। वर्ष 1890 के आसपास इस इमारत में दूसरी मंजिल बनवायी गयी। देश की आजादी से पहले इस ऐतिहासिक इमारत में वायसराय रहा करते थे।

president draupadi murmu

और भी कई चीजें हैं द रिट्रीट में खास

द रिट्रीट की इमारत ही नहीं बल्कि इसका गार्डन भी बेहद खास है। द रिट्रीट के गार्डन में कई तरह के ट्यूलिप के फूल खिलाए जाते हैं, जिन्हें विदेशों से मंगाए गये हैं। इसके अलावा यहां कॉपर ब्रीच के दो पेड़ भी हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि हर 25 दिन में ये अपना रंग बदल लेते हैं।

द रिट्रीट परिसर में 3 कुएं हैं, जिनसे पानी निकालकर ही इस गार्डन में पौधों को पानी दिया जाता है। गार्डन में एक सन डायल भी रखा हुआ है, जिससे सूर्य की किरणों की गति के आधार पर समय का पता लगाया जाता है। हालांकि समय का पता लगाने के लिए इस घड़ी का अपना एक फॉर्मूल भी है।

और कहां-कहां है राष्ट्रपति निवास

  • दिल्ली
  • शिमला
  • हैदराबाद
  • देहरादून

साल 2023 में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के अपने दौरे पर गयी थी, तब उन्होंने ही द रिट्रीट के दरवाजे आम लोगों के लिए खोलने की घोषणा की थी।

कैसे पहुंचे द रिट्रीट

राष्ट्रपति निवास, मशोबरा शिमला से महज 12 किमी और कुफरी से 5 किमी की दूरी पर मौजूद है। शिमला-कुफरी मार्ग पर आने-जाने वाली बस आपको मशोबरा पहुंचा देंगी। शिमला रेलवे स्टेशन से राष्ट्रपति निवास, मशोबरा 13 किमी की दूरी पर मौजूद है। वहीं शिमला एयरपोर्ट से राष्ट्रपति निवास, मशोबरा 32 किमी की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से टैक्सी या किराए की गाड़ियां मिल जाएंगी।

More News

    Read more about: himachal pradesh shimla
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+