Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चलिए चलें भारत के इतिहास को और करीब से जानने, पानीपत की सैर पर!

चलिए चलें भारत के इतिहास को और करीब से जानने, पानीपत की सैर पर!

भारत अपनी संस्कृति और परम्पराओं के साथ-साथ अपने इतिहास के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। उन इतिहास में कई ऐतिहासिक लड़ाइयों की कहानियां भी प्रसिद्ध हैं। सबसे भयंकर और बड़ी लड़ाई जिसने भारत के इतिहास को ही एक नया मोड़ दे दिया, भारत के हरियाणा राज्य के पानीपत क्षेत्र में लड़ी गयी। पानीपत का नाम सुनते ही हमारे ध्यान में सबसे पहले पानीपत के वे महायद्ध ही याद आते हैं।

इतना ही नहीं पानीपत क्षेत्र का धार्मिक मूल्यों में भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। महाभरत का सबसे बड़ा युद्ध भी इसके नज़दीक ही क्षेत्र, कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था। महाभारत युद्ध के समय युधिष्ठिर ने दुर्योधन से जो पांच स्थान मांगे थे उनमें से एक यह भी था। इतना ही नहीं भगवत गीता के सबसे पहले छंद में पानीपत का धर्मक्षेत्र के रूप में ज़िक्र किया गया है।

आधुनिक युग में यहाँ तीन बड़ी ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ी गयीं। प्रथम युद्ध, सन 1526 में बाबर ने भारतीय तत्कालीन शाही सेना को हराया। द्वितीय युद्ध सन 1556 में अकबर ने इसी क्षेत्र पर अफ़गान आदिलशाह के जनरल हेमू को पराजित किया था। और तीरसे अंतिम युद्ध सन 1761 में अहमदशाह दुर्रानी ने मराठों को हराया था।

दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पड़ने वाला यह क्षेत्र दिल्ली से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है। इस क्षेत्र को 'जुलाहों का शहर' और 'टेक्सटाइल सिटी' भी कहते हैं।

आइये कपड़ों के इसी शहर की एक छोटी सी यात्रा कर इसके इतिहास से जुड़ते हैं।

पानीपत म्यूज़ियम

पानीपत म्यूज़ियम

पानीपत की तीनों लड़ाइयों की स्मृतियाँ इस म्यूजियम में आपको देखने को मिलेंगी, जो आपको सीधे युद्धभूमि की यादों में ले जायेंगे।

Image Courtesy:Rishabh Mathur

हेमू समाधी स्थल

हेमू समाधी स्थल

हेमू समाधी स्थल पानीपत जिले के शोदापुर गांव में स्थापित है, जिसे हिन्दू राजा हेमू की याद में बनवाया गया था।

Image Courtesy:Sudhirkbhargava

इब्राहिम लोधी मकबरा

इब्राहिम लोधी मकबरा

लोधी राजवंश के सम्राट इब्राहिम लोधी का मकबरा पानीपत क्षेत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिन्हें पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर द्वारा परास्त किया गया था।

Image Courtesy:Gagangaurav14

काबुली बाग़ मस्जिद

काबुली बाग़ मस्जिद

काबुली बाग़ मस्जिद का निर्माण सन्1527 में बाबर ने करवाया था। बाबर ने इस मस्जिद का निर्माण इब्राहिम लोधी पर पानीपत की पहली लड़ाई की जीत के बाद करवाया था।

Image Courtesy:Ramesh lalwani

काला अम्ब

काला अम्ब

पानीपत की तीसरी लड़ाई के क्षेत्र काला अम्ब में आप पानीपत की लड़ाई को यहाँ की दीवारों पर देख सकते हैं।

Image Courtesy: Sudhirkbhargava

सालर गंज गेट

सालर गंज गेट

सालर गंज गेट पानीपत का सबसे प्राचीन ईमारत है जो पानीपत के बस स्टैंड और इंसार बाजार के पास ही स्थित है।

Image Courtesy:pankaj rohilla

राम लाल चौक

राम लाल चौक

पानीपत में ऐतिहासिक जगहों के साथ-साथ राम लाल चौक जैसे आधुनिक जगह भी हैं, जहाँ आप पानीपत की ऐतिहासिक यात्रा कर अपने शॉपिंग के शौक को भीपूरा कर सकते हैं।

Image Courtesy: pankaj rohilla

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+