Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कानपुर के ये स्थान बनाएंगे उत्तर प्रदेश की यात्रा को शानदार

कानपुर के ये स्थान बनाएंगे उत्तर प्रदेश की यात्रा को शानदार

कानपुर में घूमने लायक स्थान।Places to visit in Kanpur Uttar Pradesh।

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर राज्य के सबसे आबादी वाले शहरों में भी गिना जाता है। अपनी व्यापारिक गतिविधियों के साथ यह भारत के बड़े औद्योगिक शहरों में भी शामिल है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर उन प्रमुख केंद्रों में से एक था जहां से भारत ने अपनी औद्योगिक क्रांति की शुरूआत की। इतिहास के पन्ने बताते हैं कि इस शहर की स्थापना 10 वीं और 13 वीं सदी के बीच चंदेल राजवंश के शासकों ने की थी।

यह शहर उस दौरान एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरा। उत्तर प्रदेश का यह प्राचीन शहर कई राजवंशों के अधीन रह चुका है। इन सबके अलावा यह शहर राज्य में पर्यटन के लिए भी काफी जाना जाता है। हमारे साथ जानिए पर्यटन के लिहाज से यह प्राचीन शहर आपके लिए कितना खास है।

बिठूर

बिठूर

PC- Anupamg

कानपुर भ्रमण की शुरूआत आप राज्य के ऐतिहासिक स्थल बिठूर से कर सकते हैं। बिठूर कानपुर के अंतर्गत एक छोटा सा प्राचीन नगर है जो पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है। अपने एतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के कारण यह भारत के हर कोनों से सैलानियों को आकर्षित करने काम करता है।

यह भारत में 1857 के विद्रोह के दौरान कानपुर की प्रसिद्ध लड़ाई सीज ऑफ कानपुर में भी शामिल रहा है। आप यहां वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मवर्त घाट, पत्थर घाट, ध्रुव टीला, सिद्धधाम आश्रम इत्यादि जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते हैं।

बूढ़ा बरगद

बूढ़ा बरगद

PC- ankur mishra

कानपुर स्थित ऐतिहासिक स्थलों में आप यहां के बूढ़े बरदम को देख सकते हैं। यह बरगद का पेड़ शहर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। हालांकि इस पेड़ का प्राकृतिक अस्तित्व मिट चुका है लेकिन इसके साक्ष्य आज भी नाना राव पार्क में देखे जा सकते हैं।

यह स्थान 1857 की क्रांति का केंद्र था और जहां भारतीय वीर क्रांतिकारियों में से 144 को फांसी दी गई थी। भारत के इतिहास को समझने के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

कानपुर गार्डन

कानपुर गार्डन

PC- Fæ

अपनी समृद्ध अर्थव्यवस्था के कारण कानपुर सरकार और स्वतंत्रता के पहले यहां राज करने वाली विभिन्न शक्तियों(राजवंश) द्वारा विकसित किया गया था। यह शहर आज भी अपनी ऐतिहासिक इमारतों के साथ कई शानदार बगीचों और पार्कों के लिए जाना जाता है, जो आज भी धरोहर के रूप में सुरक्षित मौजूद हैं। ये बाग और उद्यान आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आदर्श स्थल माने जाते हैं।

परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां फूल बाग, नाना राव पार्क, कानपुर प्राणी उद्यान, जपानी गार्डन और महात्मा गांधी पार्क आदि के भ्रमण का प्लान बना सकते हैं।

जाजमऊ

जाजमऊ

PC- Prakhar Amba


उपरोक्त स्थानों के अलावा आप कानपुर के प्राचीन नगर जाजमऊ की सैर का प्लान बना सकते हैं। 1300-1200 ईसा पूर्व से संबंध रखने वाला यह नगर उत्तर भारत के सबसे बड़े चर्म शोधनालय के रूप में जाना जाता है। यह शहर पवित्र गंगा नदी के नजदीक स्थित है और कई भारतीय सभ्यताओं का घर भी माना जाता है।

नगर में भ्रमण के लिए कई खास स्थान मौजूद हैं जिनमें आप एलन वन चिड़ियाघर या कानपुर चिड़ियाघर, जजमो टिला, मखदूम बाबा बाजार, हबीबा मस्जिद, सिद्धार्थ घाट, जजामो मस्जिद और जिन्नाती मस्जिद आदी की सैर का प्लान बना सकते हैं।

 कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Raulcaeser

कानपुर उत्तर भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा कानपुर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप कानपुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों की मदद से भी यहां पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों के द्वारा कानपुर उत्तर भारत के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+