Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »iPhone 16 Pro बदल देगा यात्रा का आपका अनुभव, जाने कैसे!

iPhone 16 Pro बदल देगा यात्रा का आपका अनुभव, जाने कैसे!

अगर आप एक ट्रैवलर हैं और अपनी यात्रा की यादों को तस्वीरों और वीडियो में सहेज कर रखना आपको पसंद है iPhone 16 Pro एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। हाल ही में Apple ने अपना नया-नवेला iPhone 16 Pro को लॉन्च किया है। यह फोन न सिर्फ इस सीरिज के बाकी सभी फोन की तुलना में बेहतर है बल्कि खासतौर पर ट्रैवलर्स, ट्रैवल व्लॉगर्स के लिए इस फोन में कई ऐसी खासियतें भी हैं, जो यात्रा के आपके अनुभव को हमेशा के लिए बदल देने वाला है।

फिर चाहे शानदार फोटोग्राफी हो या वीडियोग्राफी अथवा कई आपातकालिन फीचर्स।

iPhone सीरिज के सभी फोन से बेहतर फोटो और वीडियो

आमतौर पर iPhone की सबसे बड़ी खासियत उसका कैमरा ही होता है। iPhone 16 Pro भी इससे अलग नहीं है। लेकिन इस फोन का कैमरा बेहद शानदार है जो इसे iPhone सीरिज के सभी फोन से बेहतर बनाता है। iPhone 16 Pro का रियल कैमरा का मेन लेंस 48 मेगपिक्सल (f/1.78) का है। इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल (f/2.8) का अल्ट्रा-वाइड लेन और 48 मेगापिक्सल (f/2.2) का ही एक और टेलीफोटो लेंस भी है, जो आपको बेहतरीन क्वालिटी का फोटो खिंचने में मदद करेगी।

अगर आप सेल्फी के दीवाने हैं तो इस फोन का फ्रंट कैमरा भी आपको जरूर पसंद आएगा। फोन के फ्रंट कैमरा में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 5 गुना तक ज़ूम (Zoom) किया जा सकता है।

पर इस फोन के कैमरे की सबसे मजेदार बात है, इसका कैमरा कंट्रोल बटन। जी हां, यह iPhone 16 Pro की एक विशेषता है। इस नये बटन की मदद से आप ज़ूम, फोकस और एक्सपोजर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह स्टेनलेस स्टील ट्रिम और सेंसर आपको डीएसएलआर जैसा शटर अनुभव देता है, जिससे सही शॉट लेना आसान हो जाता है।

AI से बढ़ेगी फोटो की गुणवत्ता

सिर्फ कैमरा ही नहीं बल्कि iPhone 16 Pro में एडवांस AI की सुविधा भी दी गयी है जो खींचे गये फोटो को बिल्कुल डीएसएलआर वाली गुणवत्ता और बारीकियों के साथ आपके सामने प्रस्तुत करता है। टेलीफोटो लेंस साफ फोटो खींचने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो यात्रा की आपकी यादों को संजो कर रखने में मदद भी पहुंचाते हैं।

बैट्री नहीं बनेगी मुसीबत

सोशल मीडिया पर आपने अक्सर देखा होगा कि iPhone की बैट्री बैकअप को लेकर तरह-तरह के मजेदार मीम (Meme) बनाए जाते हैं। लेकिन iPhone 16 Pro के साथ आपको वह शिकायत नहीं होगी। इस फोन के साथ दी जा रही है तगड़ी बैट्री बैकअप।

जो आपको एक बार चार्ज करने पर कम से कम 16-18 घंटों तक लगातार वीडियो देखने की छूट देता है। इसका मतलब है कि घूमने जाकर भी आप न तो अपने फेवरेट शो को मिस करने वाले हैं और न ही फोन के डिसचार्ज होने के डर से आप अपने फेवरेट व्लॉगर के वीडियो को न देख पाने का मलाल होगा।

पहले से ज्यादा Organized

जी हां, iPhone 16 Pro पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा संगठित होगा। इस वजह से आपको अपने फेवरेट फोटो या वीडियो ढूंढने में घंटों की मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी। इस नये मॉडल के फोन में टॉपिक के आधार पर फोटो का फोल्डर खुद-ब-खुद ही बन जाता है, जैसे अलग-अलग लोगों का अलग, पालतू का अलग।

इससे सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना हो, फोटो किसी से शेयर करना हो या किसी को दिखाना हो तब उन्हें ढूंढने में परेशानी नहीं होती है। इसके साथ ही iPhone 16 Pro में टेक्स्ट, इमोजी आदि भी पहले के मुकाबले काफी मजेदार दिये गये हैं।

बड़ा स्क्रीन

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की बड़ी सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गयी है। इससे लंबी फ्लाइट के दौरान न तो वीडियो देखने में आपको तकलीफ होगी और न ही कभी अपनी वीडियो को एडिट करते समय आपको परेशानी होगी। iPhone 16 Pro Max के स्क्रीन का आकार 6.9 इंच है।

बेहतर सुरक्षा और कनेक्टिविटी

किसी भी आपातकाल के दौरान iPhone 16 Pro आपकी एक दोस्त की तरह मदद करेगा। अगर आप किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और आपातकालिन नंबरों पर कॉल करने की परिस्थिति में नहीं होते हैं तो iPhone 16 Pro का क्रैश डिटेक्शन इसका पता लगाकर खुद ही इमरजेंसी सेवा प्रदाता को कॉल कर देगी।

खास बात है कि यह फीचर तब भी काम करेगी जब आपके फोन में नेटवर्क नहीं होगा। इसके साथ ही यदि यात्रा के दौरान आप नए लोगों से मिलते हैं, तो iPhone 16 Pro आपको यह नियंत्रित करने देता है कि कौन से कॉन्टैक्ट्स ऐप्स के साथ साझा किए जाएं, जिससे आपकी गोपनीयता सुरक्षित रह सकें।

कीमत

iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 है। नये और बेहतर iPhone 16 Pro बेहतरीन फोटो क्वालिटी, संगठित फोटो गैलरी, लंबी बैट्री बैकअप और मजबूत सुरक्षा के साथ सिर्फ एक iPhone नहीं बल्कि यह उससे कहीं ज्यादा है।

More News

Read more about: travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+