Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा में लगेगा चीन के 'स्टार ऑफ नानचैंग' की तरह विशाल Ferris Wheel, कहां और क्या होगी विशेषताएं?

हावड़ा में लगेगा चीन के 'स्टार ऑफ नानचैंग' की तरह विशाल Ferris Wheel, कहां और क्या होगी विशेषताएं?

हावड़ा ब्रिज और विक्टोरिया मेमोरियल के बाद अब कोलकाता की नई पहचान बनेगा चीन के 'स्टार ऑफ नानचैंग' अथवा लंदन आई के तर्ज पर लगने वाला विशाल झूला (Ferris Wheel)। हुगली नदी के किनारे लगभग 4 एकड़ के क्षेत्र में इस झूले को लगाने की तैयारियां चल रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) की ओर से इस झूले को लगाने की तैयारियां की जा रही है।

यह झूला न सिर्फ कोलकाता और जुड़वा शहर हावड़ा को नई पहचान दिलाएगा बल्कि इस झूले पर बैठकर ऊंचाई से लोग पूरे कोलकाता व हावड़ा का बर्ड आई व्यू भी एंजॉय कर सकेंगे।

howrah ferris wheel

कहां लगेगा यह झूला?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हुगली नदी के किनारे इस झूले (Ferris Wheel) को लगाने का फैसला पोर्ट ट्रस्ट ने किया है, जिसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किया जा रहा है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि Ferris Wheel को बहुत सोच-समझकर हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली ब्रिज) के बीच में बनाया जाएगा।

यह कोलकाता और पड़ोसी शहर हावड़ा में रहने वाले लोगों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख पार्क की तरह उभरेगा। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए वाणिज्यीक हब भी होगा, जहां खाने-पीने के स्टॉल से लेकर मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

कैसा होगा विशाल Ferris Wheel?

जानकारी के अनुसार यह झूला आकार में विशाल होने वाला है जिसकी गोलाई करीब 70 मीटर होगी। लंदन आई या फिर चीन में लगे 'स्टार ऑफ नानचैंग' की तरह ही इस झूले पर बैठने वाला व्यक्ति हावड़ा, हुगली नदी और कोलकाता का बर्ड आई व्यू एंजॉय कर सकेगा। बताया जाता है कि इस झूले में करीब 30 कैप्सूल लगाए जाएंगे, जिसमें लोग बैठ सकेंगे।

howrah kolkata ferris wheel

लंदन आई में 32 कैप्सूल होते हैं। लंदन आई की तरह ही यह झूला बड़े ही आराम और धीमी गति से घूमेगा ताकि इसमें बैठने वाले व्यक्तियों को कोई असहजता महसूस न हो। लंदन आई को 26 सेमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से घूमाया जाता है। एक बार यह झूला घूमना शुरू करता है, तो फिर कहीं भी रुकता नहीं है।

Ferris Wheel और वाणिज्यिक हब

लगभग 4 एकड़ के क्षेत्र में इस झूले (Ferris Wheel) को हुगली नदी के दोनों किनारों पर दो हिस्सों में लगाया जाएगा। इनमें से एक किनारे पर यह झूला लगेगा और दूसरे किनारे पर बनेगा वाणिज्यिक हब होगा, जो लकड़ी के बने एक फ्लोटिंग ब्रिज की मदद से झूले वाले हिस्से से जुड़ा रहेगा। बताया जाता है कि वाणिज्यिक हब में बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां और मनोरंजन के कई तरह के विकल्प होंगे, जो पर्यटकों को बेहद पसंद आएंगे।

यहां कैफे, क्लब, होटल, म्यूजियम और फिल्म थिएटर के अलावा कला, संगीत और संस्कृति के भी सेंटर होंगे। कई बताया जाता है कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की जिस जमीन पर इस झूले और मनोरंजन पार्क को बनाने के बारे में सोचा गया है, वह हावड़ा के फोर्सोर रोड पर है। इसे 300 मीटर के लकड़ी के तैरने वाले पुल से हुगली नदी के दूसरे हिस्से से जोड़ा जाएगा। बता दें चीन का 'स्टार ऑफ नानचैंग' दुनिया का सबसे ऊंचा Ferris Wheel कहलाता है, जिसकी ऊंचाई लंदन आई से भी ज्यादा बतायी जाती है।

More News

    Read more about: howrah kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+