Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा : कोना एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, कहां से कहां तक जाएगा यह कॉरिडोर?

हावड़ा : कोना एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, कहां से कहां तक जाएगा यह कॉरिडोर?

हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे विशाल रेलवे स्टेशन है लेकिन समय के साथ-साथ इस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। हावड़ा स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे हावड़ा के सांतरागाछी जंक्शन रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक स्टेशन में बदलने की तैयारी कर रही है।

सांतरागाछी जंक्शन को अत्याधुनिक स्टेशन बनाने के साथ-साथ इस स्टेशन के साथ यातायात संपर्क को भी बेहतर बनाने की कोशिशें भी सरकार द्वारा की जा रही हैं। इसी क्रम में कोना एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की कवायद भी तेज कर दी गयी है।

kona expressway howrah

कोना एक्सप्रेसवे पर इस एलिवेटेड कॉरिडोर को बनाने की घोषणा तो काफी समय पहले ही कर दी गयी थी लेकिन अब इस कॉरिडोर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सांतरागाछी स्टेशन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ यहां से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जा रही है जिसके साथ बढ़ रही है यात्रियों की संख्या भी।

इस वजह से सांतरागाछी स्टेशन तक आने-जाने वाली गाड़ियों को खासी परेशानी हो रही है। इस वजह से हावड़ा के 117 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा कोना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। इसे कम करने के लिए ही इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

क्या है योजना?

मीडिया रिपोर्ट में PWD विभाग सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर कोना एक्सप्रेसवे पर कैरी रोड मोड़ के बाद फुटबॉल गेट से शुरू होगा जो खेजुरतल्ला में जाकर खत्म होगा। यह पूरा कॉरिडोर ही एलिवेटेड होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से खासतौर ऑफिस टाइम पर कोना एक्सप्रेसवे पर हो रहे ट्रैफिक जाम की परेशानी से नित्य यात्रियों को राहत मिल जाएगी।

कितनी लंबाई और क्या होगा रूट?

यह एलिवेटेड कॉरिडोर कोना एक्सप्रेसवे पर कैरी रोड मोड़ के बाद फुटबॉल गेट से शुरू होकर खेजुरतल्ला में खत्म होगा। इसकी पूरी लंबाई करीब 7 किमी होगी। हावड़ा में द्वितीय हुगली सेतु का टोल प्लाजा पार कर फुटबॉल गेट से गरफा में खेजुरतल्ला तक लगभग 7 किमी लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर होने वाला है।

सांतरागाछी के पुराना ब्रिज के ऊपर से होकर इस एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से लोग सीधे 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच जाएंगे। यहां से एक लिंक रोड निकलेगा, जो सांतरागाछी स्टेशन की ओर जाएगा। वहीं दूसरी ओर अंडरपास होकर लोग कोलकाता की तरफ अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे आगे बढ़ जाएंगे।

कब तक पूरा होगा काम?

मिली जानकारी के अनुसार इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गयी है। इस पूरे निर्माण कार्य की निगरानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा की जाएगी। बताया जाता है कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने में करीब 3 सालों का वक्त लग जाएगा।

यानी अगर इस साल इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होता है तो साल 2028 के मध्य तक इसके पूरा होने की संभावना जतायी जा सकती है। हालांकि इस दौरान यहां होने वाली ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस ने भी कई योजनाएं बनायी हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस 7 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाने के बाद हावड़ा में द्वितीय हुगली सेतु के पास से होकर सांतरागाछी तक बिना किसी रुकावट के बड़े ही आराम से पहुंचा जा सकेगा।

More News

    Read more about: howrah expressway kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+