Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद का 4 किमी लंबा फ्लाईओवर : आरामघर को जोड़ेगा नेहरू ज़ू पार्क से, किन इलाकों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत?

हैदराबाद का 4 किमी लंबा फ्लाईओवर : आरामघर को जोड़ेगा नेहरू ज़ू पार्क से, किन इलाकों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत?

हैदराबाद में 4 किमी लंबा फ्लाईओवर का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सोमवार (6 जनवरी) को करने वाले हैं। यह हैदराबाद का दूसरा सबसे लंबा फ्लाईओवर है। 6 लेन चौड़ा यह फ्लाईओवर हैदराबाद में आरामबाग को नेहरु जू पार्क (Nehru Zoo Park) से जोड़ेगा। उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बेंगलुरु की तरफ से सड़क मार्ग से हैदराबाद आने वाले लोगों को इस फ्लाईओवर के खुल जाने से काफी राहत मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह में सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहेंगे। शुरुआत में इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जनवरी 2025 को होना निश्चित किया गया था लेकिन मौसम के बिगड़ जाने की वजह से इसका उद्घाटन अब 6 जनवरी को किया जा रहा है।

hyderabad flyover

हैदराबाद का दूसरा सबसे लंबा फ्लाईओवर

यह फ्लाईओवर हैदराबाद का दूसरा सबसे लंबा फ्लाईओवर है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.04 किमी है। हैदराबाद में इससे बड़ा सिर्फ एक, पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेस फ्लाईओवर है। यह हैदराबाद का दूसरा सबसे बड़ा और शहर का 23वां फ्लाईओवर है।

फ्लाईओवर का निर्माण स्ट्रैटजिक रोड डेवलपमेंट प्लान (SRDP) के तहत किया गया है। SRDP के तहत अब तक 42 में से 36 योजनाओं को पूरा किया जा चुका है। इस 6 लेन चौड़े फ्लाईओवर (3 लेन जाने और 3 लेन आने) के निर्माण में करीब ₹799.74 करोड़ की लागत आयी है।

क्या है इस फ्लाईओवर की विशेषताएं?

Telangana Today की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के दूसरे सबसे लंबे फ्लाईओवर की जो खासियतें हैं, वह निम्न हैं -

  • कुल लंबाई - 4 किमी
  • कुल चौड़ाई - 23 मीटर
  • कितने लेन - 6
  • लागत - ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के अनुसार लगभग ₹799,74 करोड़

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार करते समय इस बात को ध्यान में रखा गया है कि यह अगले 20 सालों तक ट्रैफिक व्यवस्था और ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित रख सकें।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद के इस नए फ्लाईओवर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है, जिनका पिछले 26 दिसंबर को 92 साल की आयु में निधन हो गया था। बता दें, आंध्र प्रदेश से कटकर अलग राज्य, तेलंगाना, बनाने का बिल डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पास हुआ था।

जिन इलाकों से यह फ्लाईओवर गुजरेगा या जिन इलाकों के लोगों को इस फ्लाईओवर के बन जाने से सबसे ज्यादा सुविधा होगी, वो हैं -

  • आरामबाग
  • शास्त्रीपुरम
  • कालापाथर
  • दर-उल-उलुम
  • शिवरामपल्ली
  • हसन नगर जंक्शन
  • आरजीआई एयरपोर्ट

इसके साथ नेहरु चिड़ियाघर में घूमने के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यह फ्लाईओवर काफी सुविधाजनक होने वाला है। इसके साथ ही यह हैदराबाद के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ ओल्ड सिटी को भी इन इलाकों से जोड़ेगा। बेंगलुरु की तरफ से आने वाली गाड़ियां बिना लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे ही बड़े आराम से हैदराबाद शहर या इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आ-जा सकेंगे।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+