Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद और बेंगलुरु में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना जेब पर पड़ेगा भारी - बढ़ा जुर्माना, कितना?

हैदराबाद और बेंगलुरु में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना जेब पर पड़ेगा भारी - बढ़ा जुर्माना, कितना?

आप चाहे किसी भी शहर या महानगर में रहते हो लेकिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना या उन्हें तोड़ने की कोशिश करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। लेकिन आप अगर हैदराबाद और बेंगलुरु में रहते हैं, तो जरा सावधान हो जाएं।

अगर इन दोनों शहरों में रहते हैं तो और आपसे किसी भी कारणवश ट्रैफिक का नियम टूटता है तो अब आपके पॉकेट पर पहले के मुकाबले दबाव ज्यादा पड़ने वाला है। क्योंकि हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों शहरों में ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर लगने वाला जुर्माना बढ़ा दिया गया है और बढ़ा हुआ जुर्माना 1 मार्च से लागू हो चुका है।

traffic fine hyderabad-bangalore

हैदराबाद में लागू हुआ नया जुर्माना -

शराब पीकर गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹1000-₹1500
  • नया जुर्माना - ₹10,000 या 6 महीने की जेल या दोनों
  • दोबारा पकड़े जाने पर - ₹15,000 जुर्माना या 2 साल की जेल अथवा दोनों

बिना हेलमेट बाइक चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹1000 और 3 महीने के लिए लाइसेंस जब्त

बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹1000

ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

दो पहिया वाहन पर 3 लोगों की सवारी -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹1000

बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹200-₹400
  • नया जुर्माना - ₹2000 या 3 महीने की जेल या दोनों
  • दोबारा पकड़े जाने पर - ₹4000

Take a Poll

सिग्नल तोड़ना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

नाबालिकों (18 साल से कम) अगर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है -

  • पुराना जुर्माना - ₹2500
  • नया जुर्माना - ₹25000, 3 साल की जेल, वाहन का रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए रद्द और 25 साल का होने तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर रोक।

सड़क पर रेस लगाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

आपातकालिन वाहनों को जगह न देना -

  • पुराना जुर्माना - ₹1000
  • नया जुर्माना - ₹10000

*timesnow की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

traffic fine bangalore-hyderabad

बेंगलुरु में 1 मार्च से लागू हुआ ट्रैफिक का नया जुर्माना

शराब पीकर गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹1000-₹1500
  • नया जुर्माना - ₹10000 जुर्माना या 6 महीने की जेल या दोनों
  • दोबारा पकड़े जाने पर - ₹15000 जुर्माना और 2 साल तक की जेल

बिना हेलमेट बाइक चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹1000 और बाइक सवार का लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द किया जा सकता है।

ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बीच गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

रेस लगाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

आपातकालिन वाहनों को साइड न देना -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹10000

ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना -

  • पुराना जुर्माना - ₹500
  • नया जुर्माना - ₹5000

अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है -

  • पुराना जुर्माना - ₹2500
  • नया जुर्माना - ₹25000, 3 साल की जेल, वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द और 25 साल का होने तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर पाबंदी।

बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाना -

  • पुराना जुर्माना - ₹100
  • नया जुर्माना - ₹1000

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर

संभावना जतायी जा रही है कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर लगने वाले जुर्माना का कई गुना बढ़ा देना और नियमों को पहले के मुकाबले सख्त बनाने से न सिर्फ लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक होंगे, बल्कि इस वजह से इन दोनों शहरों में अक्सर सड़कों पर घटने वाली दुर्घटनाओं के कम होने की भी उम्मीद की जा रही है।

More News

    Read more about: hyderabad bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+