Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में कल से शुरू हो रहा है 'Know Your Army' मेला : खिंचवाएं हथियारों संग फोटो, जानिए कहां?

हैदराबाद में कल से शुरू हो रहा है 'Know Your Army' मेला : खिंचवाएं हथियारों संग फोटो, जानिए कहां?

भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा करती है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भारतीय सेना के कंधों पर ही होती है। मई-जून की लु भरी गर्मी हो या सियाचिन जैसे बर्फिले पहाड़ जहां सर्दियों के मौसम में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे तक पहुंच जाता है। हर परिस्थिति में सीमा पर जवान अपना मोर्चा पूरी मुस्तैदी के साथ संभालते हैं। भारतीय सेना से जुड़ी ये बातें तो हम सभी जानते हैं लेकिन भारतीय सेना को हम कितना जानते हैं?

क्या हम उन हथियारों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से भारतीय सेना 100 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है? हम में से अधिकांश का ही इन दोनों सवालों का जवाब होगा - नहीं। तो क्यों न अपने देश की आर्मी के बारे में थोड़ा करीब से जान लें! क्यों न उन हथियारों को देखें जो भारतीय सेना का हौसला बढ़ाती है! अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, हैदराबाद में शुरू होने वाला है - 'Know Your Army' मेला।

Know Your Army mela hyderabad

क्या है 'Know Your Army' मेला?

हैदराबाद के गोलकोंडा किले में भारतीय सेना की ओर से 'Know Your Army' मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन तेलंगाना और आंध्र उप इलाका (TASA) मुख्यालय और आर्टिलरी सेंटर, हैदराबाद के साथ मिलकर किया जा रहा है। 15 जनवरी 2025 को पुणे में पहली बार आयोजित होने वाले आर्मी डे परेड से ठीक पहले हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह मेला अपने-आप में बड़ा अनोखा है। यहां आम नागरिकों को भारतीय सेना के साथ घुलने-मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 'Know Your Army' मेला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना की एक सकारात्मक छवि बनाते हुए युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।

क्या-क्या होगा यहां खास?

'Know Your Army' मेला हर तरह से बड़ा खास होने वाला है। यह एक तरह से भारतीय सेना द्वारा उपयोग किये जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी होगी। यहां आम नागरिकों को आर्टिलरी बंदूकें, कई तरह के यंत्र, छोटे हथियार और एडवांस्ड परिचालन उपकरण आदि को भी नागरिकों के सामने रखा जाएगा। सिर्फ युद्ध या सरहदों की सुरक्षा के उपयोग में आने वाले हथियार ही नहीं बल्कि यहां कई और छोटे स्टॉल भी बनाए जाएंगे जहां संपर्क सिस्टम, इंजीनियरिंग उपकरण, न्यूक्लियर बायोलॉजिकल और रासायनिक (NBC) युद्ध के सूट आदि भी दिखाएं जाएंगे।

starting date hyderabad know your army mela

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'Know Your Army' मेला के दौरान आर्मी बैंड का लाइव परफॉर्मेंस भी होगा। इसके साथ ही यहां गैलेंट्री मेडलों की प्रदर्शनी, वीरता की कहानियां और भी कई तरह की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। इसके साथ ही यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए होगा एक छोटा सा सरप्राइज, जो निश्चित रूप से लोगों को जरूर पसंद आएगा।

कब और क्या है Timing?

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के गोलकोंडा फोर्ट में 'Know Your Army' मेला की शुरुआत कल यानी 3 जनवरी से हो रही है। यह मेला अथवा एग्जीबिशन 5 जनवरी तक चलेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह मेला आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस मेला में नागरिकों के लिए क्या खास सरप्राइज होगा? दरअसल, यहां सेना द्वारा उपयोग की जाने वाले हथियारों को सिर्फ प्रदर्शित ही नहीं किया जाएगा, उनके बारे में जानकारियां साझा की जाएंगी बल्कि नागरिकों को मौका भी दिया जाएगा कि वे सेना के इन हथियारों के साथ फोटो भी खिंचवाएं।

सेना के जवानों व अधिकारी यहां एक ओर भारतीय सेना में अपना अनुभव शेयर करेंगे और दूसरी ओर वहां सजा कर रखे गये हथियारों के साथ अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाने का मौका भी इस मेला में आम लोगों को मिलने वाला है। इसके अलावा 'Know Your Army' मेला में रिक्रुटमेंट बूथ बनाए जाएंगे, जहां भारतीय सेना में अपना कॅरियर कैसे बनाएं, इस बारे में विस्तार से समझाया जाएगा।

know your army mela at hyderabad

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'Know Your Army' मेला भारतीय सेना के प्रति लोगों के मन में रहने वाली उत्सुकता को शांत कर उत्साह को बढ़ाने और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

'Know Your Army' मेला

  • कब - 3 जनवरी से 5 जनवरी 2025
  • कहां - गोलकोंडा फोर्ट, हैदराबाद
  • समय - सुबह 9 से शाम 5 बजे तक

More News

    Read more about: hyderabad fort
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+