Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो के दूसरे फेज का रूट मैप हुआ जारी, जानिए मियापुर से पटनचेरु के बीच बनेंगे कौन से 10 स्टेशन!

हैदराबाद मेट्रो के दूसरे फेज का रूट मैप हुआ जारी, जानिए मियापुर से पटनचेरु के बीच बनेंगे कौन से 10 स्टेशन!

हैदराबाद में मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक रूप से घोषणा पिछले दिनों ही कर दी गयी थी। अब हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) की ओर से फेज 2 का रूट मैप घोषित कर दिया गया है। पिछले रविवार (19 जनवरी) को हैदराबाद मेट्रो की ओर से मियापुर से पटनचेरु के बीच 13.4 किमी के रूट में 10 संभावित मेट्रो स्टेशनों के नाम की घोषणा की गयी है।

मेट्रो रेल का यह विस्तार ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों को छुटकारा दिलाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों व पर्यटकों को यातायात का तेज रफ्तार साधन उपलब्ध करवाना है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल के इस विस्तार के बाद पटनचेरु से हयातनगर तक 50 किमी की दूरी में मेट्रो से आवाजाही कर पाना आसान हो जाएगा।

hyderabad metro

बता दें, कुछ दिनों पहले ही हैदराबाद मेट्रो ने एलबी नगर से हयातनगर के बीच मेट्रो के दूसरे फेज की घोषणा की थी जो 7.1 किमी लंबा स्ट्रेच होने वाला है। इस स्ट्रेच में कुल 6 स्टेशन बनाए जाने की संभावना है। एलबी नगर से हयातनगर और मियापुर से पटनचेरु के बीच मेट्रो का विस्तार हो जाने के बाद हैदराबाद मेट्रो के इस स्ट्रेच की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 50 किमी हो जाएगी, जिससे पटनचेरु से हयानगर तक सीधी आवाजाही संभव हो सकेगी।

मियापुर से पटनचेरु के बीच 13.4 किमी की दूरी में स्टेशनों की लिस्ट -

  • पटनचेरु
  • ICRISAT
  • RC पुरम
  • बीरमगुड़ा
  • ज्योति नगर
  • BHEL
  • चंदा नगर
  • मदिनागुड़ा
  • एल्वीन X रोड
  • मियापुर X रोड
  • मियापुर

दैनिक जागरण की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस मेट्रो परियोजना के पूरे होने की तारीख की कोई घोषणा नहीं की गयी है। बताया जाता है कि तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के विस्तार के लिए कुल ₹24,269 करोड़ का बजट पारित किया है। इस बजट में 5 नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं -

  • नागोल से शम्शाबाद RGIA एयरपोर्ट (36.8 किमी)
  • रायदुर्ग से कोकापेट (11.6 किमी)
  • MGBS से चंद्रयानगट्टा ओल्ड सिटी कॉरिडोर (7.5 किमी)
  • मियापुर से पटनचेरु (13.4 किमी)
  • एलबी नगर से हयानगर (7.1 किमी)

इसके अलावा शम्शाबाद RGIA एयरपोर्ट से फोर्थ सिटी में मौजूद स्कील यूनिवर्सिटी तक लगभग 40 किमी लंबे एक और मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की योजना भी बनायी गयी है, लेकिन फिलहाल उस कॉरिडोर के रूट और बजट को निर्धारित करने के लिए समीक्षा का कार्य किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के विस्तार की कुल लागत ₹24,269 करोड़ में से लगभग 30% यानी ₹7,313 करोड़ तेलंगाना सरकार की, लगभग 18% यानी ₹4,230 करोड़ केंद्र सरकार की और 48% यानी लगभग ₹11,693 करोड़ की लागत अन्य विभिन्न एजेंसियों जैसे जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, नेशनल डेवलपमेंट बैंक आदि से लिया जाएगा। बाकी बचा 4% यानी लगभग ₹1,033 करोड़ पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप के तहत आएंगी।

उम्मीद की जा रही है कि अगले 4 सालों के अंदर हैदराबाद मेट्रो का दूसरा फेज बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मियापुर से पटनचेरु के बीच जिन 10 मेट्रो स्टेशनों के नाम की घोषणा की गयी है, वह अभी सिर्फ संभावित नाम है। इन नामों और स्थान में आवश्यकता के आधार पर बदलाव हो सकता है।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+