Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो - फेज 1 के तीन लाइन पर 58 स्टेशनों के बीच चलती है मेट्रो, फेज 2 में बनेंगे कितने लाइन? List

हैदराबाद मेट्रो - फेज 1 के तीन लाइन पर 58 स्टेशनों के बीच चलती है मेट्रो, फेज 2 में बनेंगे कितने लाइन? List

नवाबों का शहर हैदराबाद। देश के बाकी हिस्सों की तरह ही हैदराबाद में भी परिवहन के अत्याधुनिक और तेज रफ्तार साधन के तौर पर मेट्रो रेलवे का विकास हो रहा है। हैदराबाद में मेट्रो की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। पहले फेज (Phase 1) के अंतर्गत 3 लाइन पर मेट्रो का संचालन किया जाता है। हाल ही में हैदराबाद मेट्रो के फेज (Phase 2) को भी तेलंगाना सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गयी है।

हैदराबाद मेट्रो के फेज 1 की कुल लंबाई लगभग 72 किमी है और दूसरा फेज लगभग 116 किमी लंबा होने वाला है। दोनों फेज के बन जाने के बाद हैदराबाद में मेट्रो के नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 187 किमी हो जाएगी।

hyderabad metro phase 1 and 2 list

चलिए आपको बताते हैं, हैदराबाद के पहले फेज के 3 लाइन में कौन-कौन से स्टेशनों और दूसरे फेज के किन-किन लाइन के बीच होगा मेट्रो का संचालन -

हैदराबाद मेट्रो फेज 1 के तीन लाइन -

  • रेड लाइन - मियापुर से एल बी नगर (लंबाई 29.8 किमी)
  • ग्रीन लाइन - जेबीएस परेड ग्राउंड से एमजीबीएस (लंबाई 9.6 किमी)
  • ब्लू लाइन - नागोल से रायदुर्ग (लंबाई 28 किमी)

रेड लाइन

हैदराबाद मेट्रो का रेड लाइन जो इस फेज 1 का सबसे लंबा लाइन है, मियापुर से एल बी नगर को जोड़ता है। इस लाइन की लंबाई करीब 29.8 किमी है। यह लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड है और कुल 27 स्टेशनों के बीच इस लाइन पर मेट्रो का संचालन होता है।

स्टेशनों की लिस्ट

  • मियापुर
  • जेएनटीयू कॉलेज
  • केपीएचबी कॉलोनी
  • कुकटपल्ली
  • बलनगर
  • मूसापेट
  • भरतनगर
  • एर्रगड्डा
  • ईएसआई अस्पताल
  • एसआर नगर
  • अमीरपेट
  • पूंजगट्टा
  • इर्रम मंजिल
  • खैरातबाद
  • लकड़ी-का-पुल
  • एसेंबली
  • मनपल्ली
  • गांधी भवन
  • ओस्मानिया मेडिकल कॉलेज
  • एमजी बस स्टेशन
  • मलकपेट
  • न्यू मार्केट
  • मुसरमबाग
  • दिलसुखनगर
  • चैतन्यपुरी
  • विक्टोरिया मेमोरियल
  • एलबी नगर

ग्रीन लाइन

हैदराबाद मेट्रो का ग्रीन लाइन 9.6 किमी लंबा है। यह लाइन फेज 1 का सबसे छोटा मेट्रो लाइन है। यह जेबीएस परेड ग्राउंड को एमजीबीएस से जोड़ता है। यह लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड है जिसमें कुल 9 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन किया जाता है।

स्टेशनों की लिस्ट

  • जुबली बस स्टेशन परेड ग्राउंड
  • सिकंदराबाद वेस्ट
  • गांधी अस्पताल
  • मुशीराबाद
  • आरटीसी एक्स रोड
  • चिक्कडपल्ली
  • नारायणगुडा
  • सुल्तान बाजार
  • महात्मा गांधी बस स्टेशन

ब्लू लाइन

हैदराबाद मेट्रो के फेज 1 का ब्लू लाइन करीब 28 किमी लंबा है। इस लाइन पर 23 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन किया जाता है। यहां मेट्रो लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड है।

स्टेशनों की लिस्ट

  • नागोल
  • उप्पल
  • स्टेडियम
  • एनजीआरआई
  • हब्सीगुडा
  • तर्नाका
  • मेट्टूगुडा
  • सिकंदराबाद ईस्ट
  • परेड ग्राउंड
  • पैराडाइज
  • रसूलपुरा
  • प्रकाश नगर
  • बेगमपेट
  • अमीरपेट
  • मधुर नगर
  • युसूफगुडा
  • जुबली हिल रोड नंबर 5
  • जुबली हिल्स चेक पोस्ट
  • पेड्डम्मा मंदिर
  • मधौरा
  • दुर्गम चेरुवु
  • हाइटेक सिटी
  • रायदुर्ग

हैदराबाद मेट्रो का फेज 2

हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण (फेज 2) की कुल लंबाई 116 किमी होने वाली है। लेकिन अभी सिर्फ 76.4 किमी लंबे स्ट्रेच पर ही मेट्रो के 5 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। बाकी का 40 किमी लंबा स्ट्रेच (शम्शाबाद एयरपोर्ट से प्रस्तावित फोर्थ सिटी, स्कील यूनिवर्सिटी) तक फिल्ड सर्वे और अन्य कार्य बाद में किये जाएंगे। फेज 2 में सबसे पहले 76.4 किमी की लंबाई में 5 मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिनके नाम और लंबाई निम्न हैं :

1. नगोल-शम्शाबाद RGIA (एयरपोर्ट कॉरिडोर) - 36.8 किमी
2. रायदुर्ग-कोकापेट नियोपॉलीस - 11.6 किमी
3. एमजीबीएस-चंद्रयानगट्टा (ओल्ड सिटी कॉरिडोर) - 7.5 किमी
4. मियापुर-पटनचेरू - 13.4 किमी
5. एलबी नगर-हयातनगर - 7.1 किमी

इसके बाद में बाकी बचे 40 किमी लंबे स्ट्रेच में 1 और मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा -

1. RGIA-फोर्थ सिटी (स्किल यूनिवर्सिटी) - 40 किमी

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+