Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो रेल फेज 2 को मिली अनुमति, बनेंगे 5 नये मेट्रो कॉरिडोर, कौन-कौन? क्या होगी लागत?

हैदराबाद मेट्रो रेल फेज 2 को मिली अनुमति, बनेंगे 5 नये मेट्रो कॉरिडोर, कौन-कौन? क्या होगी लागत?

हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण (Phage 2) परियोजना को तेलंगाना सरकार की तरफ से प्रशासनिक अनुमति दे दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद मेट्रो का दूसरा चरण केंद्र सरकार के साथ 50-50 की साझेदारी पर ही बनायी जाएगी। बताया जाता है कि दूसरे चरण में हैदराबाद में 5 नये मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण की कुल लंबाई 116 किमी होने वाली है।

लेकिन अभी सिर्फ 76.4 किमी लंबे स्ट्रेच पर ही मेट्रो के 5 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। बाकी का 40 किमी लंबा स्ट्रेच (शम्शाबाद एयरपोर्ट से प्रस्तावित फोर्थ सिटी, स्कील यूनिवर्सिटी) तक फिल्ड सर्वे और अन्य कार्य बाद में किये जाएंगे।

hyderabad metro 2nd phage

क्या होगी लागत?

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले शनिवार को ही तेलंगाना सरकार ने ₹24,269 करोड़ की लागत से दूसरे चरण के मेट्रो परियोजना को अनुमोदन दिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इन मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण PPP मॉडल के आधार पर होगा।

हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण में राज्य सरकार (तेलंगाना) कुल लागत का 30% यानी ₹7,313 करोड़ देगी, केंद्र सरकार ₹4,230 करोड़ और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर ₹1033 करोड़ का अनुदान मिलेगा। कुल लागत का बाकी बचा 48₹ यानी ₹11,693 करोड़ इंटरनेशनल फाइनेंस इंस्टिट्यूट जैसे JICA, NDBऔर एशियन डेवलपमेंट बैंक आदि से ऋण के रूप में लिया जाएगा।

कौन-कौन से 5 नये कॉरिडोर बनेंगे?

हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण में 76.4 किमी की लंबाई में 5 मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिनके नाम और लंबाई निम्न हैं :

1. नगोल-शम्शाबाद RGIA (एयरपोर्ट कॉरिडोर) - 36.8 किमी
2. रायदुर्ग-कोकापेट नियोपॉलीस - 11.6 किमी
3. एमजीबीएस-चंद्रयानगट्टा (ओल्ड सिटी कॉरिडोर) - 7.5 किमी
4. मियापुर-पटनचेरू - 13.4 किमी
5. एलबी नगर-हयातनगर - 7.1 किमी

hyderabad metro phage 2 5 corridore

इसके बाद में बाकी बचे 40 किमी लंबे स्ट्रेच में 1 और मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा -

1. RGIA-फोर्थ सिटी (स्किल यूनिवर्सिटी) - 40 किमी

इस तरह दूसरे चरण की कुल लंबाई 116.4 किमी होगी।

बताया जाता है कि राज्य सरकार अभी हैदराबाद में मेट्रो रेल के विस्तार को ज्यादा से ज्यादा महत्व दे रही है क्योंकि इससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सकता है बल्कि ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

बता दें, हैदराबाद मेट्रो के पहले चरण का निर्माण ₹22,000 करोड़ की लागत से किया गया था। यह स्ट्रेच 69 किमी लंबा है। मेट्रो के पहले चरण की सफलता को देखते हुए ही तेलंगाना सरकार ने अब मेट्रो रेल के दूसरे चरण के निर्माण को अनुमति प्रदान की है।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+