Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो का बढ़ाया गया समय, जानिए नई Timing और क्या है जल्द लॉन्च होने वाला कॉमन कार्ड ?

हैदराबाद मेट्रो का बढ़ाया गया समय, जानिए नई Timing और क्या है जल्द लॉन्च होने वाला कॉमन कार्ड ?

हैदराबाद में अब आधी रात तक मिलेगी मेट्रो सेवा। पिछले शनिवार (29 मार्च) को हैदराबाद मेट्रो प्रबंधन की तरफ से इस बात की घोषणा की गयी थी कि 1 अप्रैल 2025 से मेट्रो सेवाएं देर रात तक मिलेगी। इसके साथ ही हैदराबाद मेट्रो के सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत में मेट्रो सेवाओं के नए समय की घोषणा भी कर दी गयी है। बताया जाता है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ही मेट्रो के समय को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना सरकार ने जल्द ही Common Card लॉन्च करने का फैसला लिया है, जो न सिर्फ मेट्रो बल्कि परिवहन के दूसरे साधनों के लिए भी सुविधाजनक होंगे। पर क्या है यह Common Card और यह कैसे यात्रियों के लिए मददगार साबित होगा? क्या हुई मेट्रो की नई Timing?

hyderabad metro common card

हैदराबाद मेट्रो की नई Timing

The Hindu की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद मेट्रो की सेवाएं अब रात को 11.45 बजे के बाद तक मिलेगी। बताया जाता है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ही सोमवार से शुक्रवार तक रात के समय मेट्रो सेवाओं का समय 11 बजे से बढ़ाकर 11.45 बजे तक कर दिया गया है। यानी अब रात के समय आखिरी मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात को 11.45 बजे खुलेगी। वहीं रविवार को दिन की पहली मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 7 बजे खुलेगी।

हर यात्रा पर मिलेगा रिवॉर्ड प्वाएंट

बताया जाता है कि अगर यात्री T-सवारी ऐप से मेट्रो का टिकट बुक करते हैं, तो हर यात्री को रिवॉर्ड प्वाएंट मिलेंगे। कम से कम 100 रिवॉर्ड प्वाएंट जमा होने के बाद उन्हें रिडिम किया जा सकेगा। 10 प्वाएंट्स के बदले में ₹1 मिलेगा, जिसे अगली यात्रा पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही बताया गया है कि ये प्वाएंट्स जिस दिन मिलेंगे, उससे 30 दिनों तक ही वैध रहेंगे।

लॉन्च होगा Common Card

तेलंगाना राज्य सरकार ने जल्द ही हैदराबाद में कॉमन मोबिलिटी कार्ड सिस्टम को लागू करने के बारे में सोचा है। इसकी शुरुआत के तौर पर मेट्रो सेवाओं और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) के लिए एक ही कॉमन कार्ड लॉन्च करने के बारे में विचार किया जा रहा है। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार TGSRTC ने बसों में टैप मशीन की मदद से कॉमन कार्ड को जांचने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि TGSRTC ने अपनी करीब 2800 बसों में किराया के लिए इंटेलिजेंट टिकट इश्यूइंग मशीन को लॉन्च किया है। वहीं हैदराबाद मेट्रो में कॉमन कार्ड को टिकट स्कैनर की मदद से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

एक बार बसों में इस टैप मशीन को लगा दिया जाता है, तो हैदराबाद में बस और मेट्रो किसी भी तरह के परिवहन के लिए सिर्फ एक कॉमन मोबिलीटी कार्ड का ही इस्तेमाल कर यात्री अपना सफर आराम से पूरा कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में करीब 25 लाख यात्री TGSRTC की बसों और लगभग 5 लाख यात्री मेट्रो से यात्रा करते हैं।

इस बारे में हैदराबाद यूनिफाएड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (HUMTA) के अधिकारी ने बताया कि इन कार्ड्स को UPI पेमेंट की मदद से टॉपअप किया जा सकेगा। एक बार यह सिस्टम शुरू हो जाता है तो इन कार्ड्स को किसी भी मेट्रो स्टेशन अथवा TGSRTC काउंटर से खरीदा जा सकेगा।

More News

    Read more about: hyderabad metro traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+