Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में राम नवमी पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, क्या होगा उसका रूट?

हैदराबाद में राम नवमी पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, क्या होगा उसका रूट?

हैदराबाद में इस साल भी राम नवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राम नवमी के मौके पर हैदराबाद में निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा का आयोजन राम नवमी शोभा यात्रा समिति की तरफ से की जाती है। यह शोभायात्रा आसिफनगर के सीतारामबाग से निकाली जाती है, जो लगभग 7 किमी का सफर तय कर हनुमान व्यायामशाला पर खत्म होता है।

पिछले कई सालों की तरह ही इस साल भी संभावना जतायी जा रही है कि इस शोभायात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। बताया जाता है कि इस शोभायात्रा का पहली बार सफलतापूर्वक आयोजन वर्ष 2012 में किया गया था। उस समय इस जुलूस में लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था जो समय के साथ-साथ बढ़ते-बढ़ते अब 1 लाख पर पहुंच चुका है।

hyderabad shobha yatra ram navami

कब और कितने बजे निकलेगी शोभायात्रा?

राम नवमी का उत्सव भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनायी जाती है जो चैत्र नवमी को होती है। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनायी जाएगी। Siasat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को राम नवमी की शोभायात्रा सुबह 10.30 बजे सीतारामबाग मंदिर से सीता-राम कल्याणम के बाद निकाली जाएगी।

इसके बाद लाखों श्रद्धालुओं के साथ जुलूस के आकार में हैदराबाद के विभिन्न इलाकों से होते हुए यह शोभायात्रा हनुमान व्यायामशाला पर जाकर खत्म होगी। बताया जाता है कि इस साल की शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए मथुरा से गोविंदगिरी पीठाधिश और नेपाल के हठयोगी शैल महाराज भी पहुंचने वाले हैं।

ram navami shobha yatra hyderabad

क्या होगा शोभायात्रा का रूट?

सीतारामबाग मंदिर से शोभायात्रा निकलने के बाद अगले लगभग 7 किमी की दूरी में हैदराबाद के जिन इलाकों से होकर यह गुजरेगी उनमें शामिल है -

  • बेगम बाजार छत्री
  • स्वास्तिक मिर्ची
  • बर्तन बाजार
  • एस.ए. बाजार मस्जिद
  • शंकेरशेर होटल X रोड
  • गोवलीगुडा
  • पुटलीबोवली
  • आंध्रा बैंक
  • कोटि
  • हनुमान व्यायामशाला

बताया जाता है कि हाल ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस रूट का जायजा भी लिया गया जिसमें विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल को सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा प्रशासन ने सड़कों की हालत, ट्रैफिक को व्यवस्थित करना, सुरक्षा-व्यवस्था, प्रकाश और पेयजल की आपूर्ति व साफ-सफाई आदि प्रमुख चीजों को भी मद्देनजर रखा।

More News

    Read more about: hyderabad ram navami temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+