Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में अब हर मेट्रो स्टेशन के बाहर डिस्काउंट के साथ मिलेगी रैपिडो मेट्रो बाइक सेवा

हैदराबाद में अब हर मेट्रो स्टेशन के बाहर डिस्काउंट के साथ मिलेगी रैपिडो मेट्रो बाइक सेवा

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ने में सुविधा हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए हैदराबाद में ऐप आधारित राइड रैपिडो (Rapido) के साथ करार किया है। इस करार के तहत हैदराबाद मेट्रो स्टेशन से पहले 1 मील या लास्ट मील पर यातायात का संपर्क बेहतर बनाने की योजना बनायी गयी है।

यह करार हैदराबाद मेट्रो (L&TMRHL) व रैपिडो के बीच की गयी है। इस करार को आधिकारिक रूप देने के लिए हैदराबाद मेट्रो व रैपिडो के बीच एक करार पर हस्ताक्षर भी किया गया है। पर ऐप आधारित बाइक राइड और हैदराबाद मेट्रो के बीच इस करार से आम यात्रियों को कौन सा फायदा मिलने वाला है?

hyderabad-metro rapido

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस करार की वजह से रैपिडो अपनी बाइक मेट्रो सेवाओं को काफी बड़ी छूट के साथ उपभोक्ताओं को देगा। Telanganatoday की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस करार की वजह से रैपिडो की बाइक मेट्रो सेवाएं मात्र ₹30 की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध होगी। यह बाइक मेट्रो सेवाएं हैदराबाद मेट्रो के सभी 57 स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।

इस पार्टनरशिप की वजह से उम्मीद की जा रही है कि हैदराबाद में रोज मेट्रो से आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है। बताया जाता है कि हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में हर दिन करीब 5 लाख यात्री रैपिडो से अपना-अपना सफर तय करते हैं।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुनटुपल्ली का कहना है कि हैदराबाद में बाइक मेट्रो सेवाओं को डिस्काउंट के साथ शुरू करने के साथ हम शहर की जीवनरेखा बन रही मेट्रो सेवाओं को अपना समर्थन प्रदान करना चाहते हैं। हमारे ऐप पर राइड बुक करने में किसी यात्री को न तो ज्यादा परेशानी होती है और राइड के दौरान भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसके साथ यह काफी ज्यादा समय भी बचाती है।

वहीं हैदराबाद मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर एनवीएस रेड्डी का कहना है कि हैदराबाद मेट्रो और रैपिडो के बीच हुआ यह करार हैदराबाद के शहरीकरण की ओर इशारा करता है। मेट्रो स्टेशन से पहले और आखिरी मील पर पहुंच को बढ़ाने के साथ ही रैपिडो आम लोगों के जीवन में मेट्रो के बढ़ते महत्व को समझाता है। यह परिवहन के सार्वजनिक साधनों का सबसे आसार और बिना की परेशानी वाला विकल्प है।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+