हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच विमान की गति से भी अधिक तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन और मात्र 2 घंटे में 600 किमी से भी ज्यादा लंबी दूरी को तय करना। किसी सपने जैसा लगता है न...। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन। सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं, हैदराबाद से चेन्नई के बीच भी बुलेट ट्रेन दौड़ने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार ने हैदराबाद से 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया है, जिसमें से एक बेंगलुरु के लिए और दूसरा चेन्नई के लिए है। दावा किया जा रहा है कि अगर यह प्रस्ताव वास्तविकता के धरातल पर उतरता है तो हैदराबाद से इन दोनों शहरों तक आने-जाने में लगने वाला समय करीब 10 घंटे तक कम हो जाएगा।

आमंत्रित किया जा रहा टेंडर
Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी RITES लिमिटेड ने हैदराबाद से बेंगलुरु और चेन्नई तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए फाइनल लोकेशन सर्वेक्षण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR), रूट डिजाइन, ट्रैफिक, आनुमानिक लागत, इंजीनियरिंग कागजातों की तैयारी आदि के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। मीडिया से बात करते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण के काम और अन्य सभी तैयारियों के लिए लगभग ₹33 करोड़ की जरूरत होगी।
उन्होंने बताया कि जिस रेल रूट के बारे में विचार किया जा रहा है वह सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन के लिए होने वाला है। वह सामान्य रेल ट्रैक की तरह नहीं होगा, जिसमें लोकल, मेल, एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर मालवाही ट्रेन और वंदे भारत एक्सप्रेस भी दौड़ती है। इस मेट्रो रेल ट्रैक को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
हैदराबाद से बेंगलुरु और चेन्नई के लिए जो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के सर्वेक्षण को लेकर टेंडर आमंत्रित करती हुई जो विज्ञप्ति जारी की गयी है, उसमें कहा गया है कि 350 किमी प्रति घंटा की सर्वोच्य गति वाली दो कॉरिडोर बनायी जाएगी जिसपर 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलायी जाएगी।
वर्तमान ब्रॉड गेज रेलवे कॉरिडोर को भविष्य में मल्टीट्रैक बनाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की व्यवस्था भी रखी जाएगी। यह अध्ययन ट्रैफिक, सिविल इंजीनियरिंग जिसमें ब्रिज, टनल, निर्माण व अन्य संरचनाओं को बनाने का अध्ययन शामिल होगा, इसके साथ ही इस परियोजना की लागत आदि के बारे में भी अध्ययन करना होगा।

हैदराबाद से बेंगलुरु और चेन्नई हाई स्पीड कॉरिडोर Details -
- हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच की दूरी लगभग 626 किमी है, जिसे अगर विमान से तय की जाए तो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक विमान से पहुंचने में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगता है। इसके बाद मुख्य शहर तक पहुंचने में लगने वाले समय को मिलाकर करीब 2 से 3 घंटे का वक्त लग ही जाता है। वहीं हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हैदराबाद से बेंगलुरु तक जाने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा।
- हैदराबाद से चेन्नई के बीच की दूरी करीब 705 किमी है। इसे विमान से तय करने पर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगभग 2 घंटा 20 मिनट का समय लगता है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के माध्यम से हैदराबाद से बेंगलुरु तक पहुंचने में लगभग 2 घंटा 20 मिनट लग सकता है।
बताया जाता है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की योजना साल 2015 में बनायी गयी थी, जिसका निर्माण 2021 में शुरू हो पाया था। लगभग ₹1.65 लाख करोड़ की लागत से इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) के साल 2028 तक पूरा होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि अगर हैदराबाद से बेंगलुरु और चेन्नई के बीच हाई स्पीड कॉरिडोर को पूरा होने में लगभग 15 सालों का समय लगने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications














