Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानें कितने दिनों में पूरी कर सकते हैं बाबा बर्फानी की यात्रा और कितना आता है खर्च

जानें कितने दिनों में पूरी कर सकते हैं बाबा बर्फानी की यात्रा और कितना आता है खर्च

अमरनाथ की यात्रा इस बार फिर से शुरू की जा रही है। बीते 2 साल तक कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्हें काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ा है। अब ऐसे में ही कई भक्त ऐसे भी हैं जो अमरनाथ की यात्रा पहली बार करने जा रहे हैं उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है की अमरनाथ की यात्रा कितने दिन में पूरी की जाती है और इसमें कितना खर्च आता है।

30 जून से शुरू होने वाली बाबा बर्फानी की यह यात्रा अगले 43 दिनों तक चलेगी। इसके लिए बीते 11 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर किस रास्ते से आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएं। इस सवाल का उत्तर हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे हैं।

amarnath yatra

कितने दिनों में पूरी होती है यात्रा

पहलगाम से शुरू किए गए इस यात्रा में करीब 5 से 6 दिनों का वक्त लगता है। यह मार्ग करीब 35 किलोमीटर लंबा है। यह रास्ता काफी जोखिम भरा है।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए एक दूसरा मार्ग बालटाल भी है, जो पहलगाम वाले रास्ते से छोटा जरूर है लेकिन खतरे से खाली नहीं है। विगत वर्ष, इसी रास्ते पर अमरनाथ यात्रा से लौटने वाले बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था।

कितना आता है खर्च

श्रद्धालु देश के किसी कोने से बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र 5 से 6 हजार रुपऐ में कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी लग्जरी सुविधा का आनंद लेते हुए बाबा के धाम में मत्था टेकना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति खर्च करीब 10 से 15 हजार रुपया तक पड़ सकता है।

More News

    Read more about: amarnath yatra 2022
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+