Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक : आजादी के जश्न में देश का हर कोना रंग गया तिरंगे के रंग में

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक : आजादी के जश्न में देश का हर कोना रंग गया तिरंगे के रंग में

आज, 15 अगस्त की सुबह एक नयी ताजगी के साथ आयी है जिसमें आजादी के साथ-साथ विकसित हो रहे भारत की भी खुशबू समायी हुई है। देश भर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। फिर चाहे वह राजधानी दिल्ली हो, मुंबई हो, हैदराबाद हो या देश का कोई और छोटा सा कस्बा या गांव। लेकिन आजादी का यह जश्न सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आजादी की पूर्व संध्या से ही शुरू हो जाता है, जब देश के अलग-अलग शहरों में मौजूद स्मारकें और धरोहरें तिरंगा के रंग में रंग जाती हैं और इसी रंग की रोशनी से जगमगा उठती है।

इसी क्रम में हम आपके लिए केसरिया-सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाती उन स्मारकों और धरोहरों की कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आएं हैं, जो निश्चित रूप से आपका आज का दिन बेहतर बना देगी।

mumbai 15th august

आइए देख लेते हैं कुछ खास तस्वीरें :

president

1. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

pm narendra modi

2. स्वतंत्रता दिवस पर देश के वीरों को सलामी और राष्ट्रीय ध्वज फहराते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

kargil tiranga rally

3. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल में निकाली गयी 'तिरंगा रैली' में हिस्सा लेते छात्र।

Olympics players

4. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पेरिस ओलंम्पिक्स 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिली राष्ट्रपति मुर्मू।

delhi dda building

5. तीन रंगों की रोशनी से जगमगा रहा नई दिल्ली में स्थित विकास सदन (डीडीए बिल्डिंग)।

srinagar

6. चौकस निगाहें : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व श्रीनगर में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी।

jabalpur narmada river

7. जबलपुर में नर्मदा नदी में तैरकर 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेते लोग।

har ghar tiranga

8. स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान में बाइक रैली निकालकर हिस्सा लेते सुरक्षाकर्मी।

raisena hills delhi

9. तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा दिल्ली का रायसेना हिल्स।

amritsar boarder

10. अमृतसर में रोशन हुआ भारत-पाकिस्तान की सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर।

jammu mobarak mandi

11. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया गया जम्मू का मुबारक मंडी परिसर।

calcutta high court

12. न्याय की जगमगाहट : आजादी के जश्न में तिरंगे से जगमगा रहा कोलकाता हाई कोर्ट।

mumbai chhatrapati shivaji station

13. मुंबई की शान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को स्वतंत्रता दिवस से पहले किया गया रोशन।

humayun tomb

14. दिल्ली में मौजूद हुमायूं का मकबरा, जो एक विश्व धरोहर स्मारक भी है, को रंगा गया आजादी के रंग में।

mumbai airport

15. मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट तिरंगे की रोशनी से हुआ रोशन।

hyderabad

16. तिरंगे की रोशनी से जगमगाता हैदराबाद में स्थित तेलंगाना राज्य सचिवालय।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+