Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी में पुणे के आसपास 100 किमी की दूरी में मौजूद इन शानदार जगहों पर घूम आएं

स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी में पुणे के आसपास 100 किमी की दूरी में मौजूद इन शानदार जगहों पर घूम आएं

पिछले काफी दिनों से न तो कोई त्योहार आया है और न ही कोई छुट्टी। पिछले लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय से साप्ताहिक ऑफ के अलावा एक दिन की भी छुट्टी नहीं मिल पायी है कि आसपास किसी जगह थोड़ा घूम आएं। ऑफ वाले दिन इतनी ज्यादा थकावट हो जाती है कि बाहर कहीं घूमने जाने का मन ही नहीं होता। लेकिन दिल और दिमाग थोड़ी राहत चाहता है तो क्यों न एक दिन की छुट्टी में ही आसपास की किसी अच्छी जगह से घूमकर आ जाएं।

किसी ऐसी जगह जो न तो ज्यादा दूर हो और जहां की प्राकृतिक सुन्दरता लाजवाब हो। 15 अगस्त की छुट्टी का सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए पुणे के आसपास मौजूद किसी ऐसी ही जगह पर 1 दिन के लिए घूम आएं। यकीन मानिए...आप पहले से कहीं ज्यादा ताजगी महसूस करेंगे।

pune weekend getaways

हम यहां आपको पुणे से लगभग 100 किमी के दायरे में मौजूद उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप 1 दिन के लिए आसानी से घूमने जा सकते हैं।

1. कामशेट

पुणे से 1 दिन की ट्रिप पर बड़ी आसानी से कामशेट घूमने आ सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेकिंग और कैम्पिंग भी की जा सकती है। कामशेट में घूमने जाएं तो शिंदेवाडी पर्वत, कोंदेश्वर मंदिर, उक्सान लेक और भंडार डोंगे में भी जरूर घूमें।

पुणे से दूरी - 48 किमी

2. लवासा

पुणे के आसपास की वैसी जगहें जहां एक दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं उनमें लवासा भी शामिल है। यहां आपको यूरोपिय स्टाइल वाली रंग-बिरंगी इमारतें देखने को मिलेगी। इस शहर में आने के बाद आपको लगेगा जैसे आप किसी पुराने विंटेज सिटी में हैं। यहां आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग, जिप लाइनिंग आदि को एंजॉय कर सकते हैं।

पुणे सी दूरी - 60 किमी

best destination near pune

3. लोहागढ़ का किला

17वीं शताब्दी में बना यह किला, पुणे के पास ट्रेकिंग करने की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस किले पर ट्रेकिंग के अलावा आप यहां पावना लेक, श्री नारायणी डैम मंदिर, भाजा गुफाएं और भी बहुत कुछ एंजॉय कर सकते हैं।

पुणे से दूरी - 64 किमी

4. लोनावला

पुणे से 100 किमी की दूरी पर मौजूद जगहों के बारे में अगर बात हो रही हो तो लोनावला को कैसे मिस किया जा सकता है। लोनावला की हरियाली, यहां के तालाब, झील और व्यू प्वाएंट अगर आपका दिल न चुरा तो हमसे कहिएगा। पुणे के आसपास पिकनिक या एक दिन घूमने जाने के लिए लोनावला बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आप कैम्पिंग, हॉट एयर बलून और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

पुणे से दूरी - 66 किमी

travel destination near pune

5. अंधरबन

अगर आप ट्रेकिंग के दीवाने हैं और छुट्टी के दिन किसी ऐसी जगह पर ही जाना चाहते हैं, जहां ट्रेकिंग की जा सकें तो पुणे के पास अंधरबन एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। यहां लगभग 13 किमी का ट्रेकिंग टेल है, जो काफी आसानी से 4-5 घंटों में पूरा किया जा सकता है। यह पुणे के पास बेहद सुन्दर और मनोरम जगह है, जहां पर्यटक साल भर आते रहते हैं।

पुणे से दूरी - 67 किमी

6. मवल

सह्याद्री पर्वत श्रृंखला पर मौजूद एक शानदार जगह, जिसे Hidden Gem कहा जा सकता है। मवल में आपको हरियाली काफी ज्यादा मिलेगी। यहां आप टीक, ओक, साल और आम जैसे बड़े-बड़े पेड़ देखेंगे। मवल में आप एंटिक सामान, ज्वेलरी और मिट्टी के बर्तन आदि की खूब शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कैम्पिंग, राफ्टिंग, फोर्ट एक्सप्लोर करना और हां, फोटोग्राफी भी करने की बेस्ट जगह है।

पुणे से दूरी - 70 किमी

travel around pune within 100 km

7. पंचगनी

पुणे से ठीक 100 किमी की दूरी पर मौजूद है पंचगनी। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां अक्सर लोग रिलैक्स होने के लिए आते हैं। पंचगनी में आप हाईकिंग, जिप लाइनिंग, माउटेंन क्लाइंबिंग और घुड़सवारी जैसी एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। यहां से कास पठार काफी नजदीक है, इसलिए अगर मौका मिले तो वहां जरूर घूम आएं। इसके अलावा देवराई आर्ट विलेज भी मस्ट वीजीट की लिस्ट में शामिल हैं।

पुणे से दूरी - 100 किमी

8. कर्जत

पुणे के पास वेस्टर्न घाट पर घूमने की एक और बेस्ट जगह है कर्जत। हालांकि यह पुणे से 100 किमी से थोड़ी ज्यादा दूरी पर मौजूद है लेकिन यहां आपको काफी कुछ ऐसा मिलेगा जिसके लिए इस दूरी को तय किया जा सकता है। यहां आपको कैम्पिंग, हाईकिंग, रैप्पलिंग, ट्रेकिंग आदि के भरपूर विकल्प तो मिलेंगे ही। साथ ही पैरासेलिंग, भीवपुर वाटर फॉल्स आदि पर भी घूमने जाने का मौका मिलेगा।

पुणे से दूरी - 107 किमी

More News

Read more about: pune travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+