Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रेन का टिकट खरीदने से लेकर जुर्माना भरने तक, अब QR कोड से करें पेमेंट

ट्रेन का टिकट खरीदने से लेकर जुर्माना भरने तक, अब QR कोड से करें पेमेंट

बीत गये वो दिन जब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर पॉकेट से नगद रुपए निकालकर, हिसाब लगाकर फिर रुपए देकर टिकट खरीदा जाता था। भारत में एक ओर वंदे भारत एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन जैसी हाईटेक और हाईस्पीड ट्रेनों का जमाना आ चुका है वहीं दूसरी ओर रेलवे में पेमेंट का माध्यम भी अब हाईटेक हो चुका है।

अब रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदने से लेकर किसी बात पर जुर्माना भरना हुआ या खाने-पीने के स्टॉल पर पेमेंट करने के लिए डिजीटल पेमेंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

indian railway qr code

लागू हो चुकी है QR कोड से पेमेंट पद्धति

नये वित्तिय वर्ष यानी 1 अप्रैल से भारतीय रेलवे ने क्यूआर कोड पद्धति से पेमेंट के नये सिस्टम को लागू कर दिया है। अब यात्री ट्रेन का टिकट और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए नगद पेमेंट के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी पेमेंट कर सकेंगे। बताया जाता है कि यह सुविधा टिकट काउंटर पर भी उपलब्ध होगी जहां विभिन्न यूपीआई ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री टिकट खरीद सकेंगे। इसके अलावा पार्किंग व फूड काउंटर पर भी क्यूआर कोड लगाए गये हैं, जिन्हें स्कैन कर यात्री पेमेंट कर सकेंगे।

सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू क्यूआर कोड की सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार देशभर के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन करके टिकट या अन्य यात्री सुविधाओं के लिए पेमेंट करने की सुविधा पहले से ही लागू है। अब 1 अप्रैल से क्यूआर कोड पद्धति को देशभर में लागू कर देने के बाद अब यह सुविधा देश के हर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी। बताया जाता है कि रेलवे ने इस पद्धति को हर दिन ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा और उनके यात्रा को सुगम बनाने के लिए ही लागू किया है। क्यूआर कोड तकनीक को अपनाने के साथ-साथ भारतीय रेलवे ने डिजिटल पेमेंट की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

टिकट से लेकर जुर्माना तक, सब क्यूआर कोड से

मेट्रो के तर्ज पर भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर एटीवीएम यानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन को लागू करने का फैसला लिया है। इस मशीन से यात्री अपना जनरल टिकट खुद ही निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें पेमेंट करते समय क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जिसे वह अपने मोबाइल में इंस्टॉल किसी भी यूपीआई (UPI) ऐप के माध्यम से स्कैन कर सकेंगे।

इससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी भीड़ से निजात मिलेगा, छुट्टे या नगदी की कमी की समस्या खत्म हो जाएगी और लंबी लाइन होने के कारण ट्रेन छूट जाने का खतरा भी नहीं रहेगा। बताया जाता है कि रेलवे ने एटीवीएम के पास एक फैसिलेटर की भी नियुक्ति करने का फैसला लिया है ताकि टिकट निकालने में अगर यात्रियों को कोई भी परेशानी होती है, तो उन्हें तुरंत मदद मिल सकें।

टिकट खरीदने के लिए पेमेंट करने के अलावा क्यूआर कोड स्कैनर का इस्तेमाल कर यात्री ट्रेन या स्टेशन पर जुर्माना भी भर सकेंगे। रेलवे स्टाफ के पास टर्मिनल मशीन होगी, जिसमें क्यूआर कोड लगा होगा। इस कोड को स्कैन कर जुर्माने की राशि भरकर जुर्माना भरा जा सकेगा। यानी पास में नगद रुपए नहीं है जैसे बहाने भी अब काम नहीं आने वाले हैं। साथ ही स्टेशन के पार्किंग और फूड काउंटर्स पर भी क्यूआर कोड लगे स्कैनर की मदद से यात्री आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।

More News

    Read more about: railway station train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+