Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब कभी भी...कहीं से भी खरीद सकते हैं अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट, जानिए कैसे

अब कभी भी...कहीं से भी खरीद सकते हैं अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट, जानिए कैसे

ट्रेन में आरक्षित टिकट खरीदना हो या प्लेटफार्म टिकट खरीदना UTS ऐप के माध्यम से टिकट खरीदना काफी आसान हो गया है। अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट के मामले में UTS ऐप किसी भी स्टेशन से अधिकतम 20 किमी के दायरे में ही काम करता था।

20 किमी से अधिक दूरी होने पर इस ऐप की मदद से अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट नहीं खरीदा जा सकता था। अब रेलवे ने यह दूरी समाप्त कर दिया है। यानी अब किसी भी जगह से किसी भी समय अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट खरीदा जा सकता है।

unreserved ticket news indian railways

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने पुराने नियम को खत्म करके नया नियम लागू किया है। जनरल और प्लेटफार्म टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए निश्चित रूप से यह एक अच्छी खबर है। 20 किमी की दूरी से UTS मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट व प्लेटफार्म टिकट खरीदने की सीमा यानी जियो-फेंसिंग (Geo fencing) को समाप्त कर दिया गया है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर आंतरिक जियो-फेंसिंग अपरिवर्तित ही रहेगी। यानी अगर यात्री रेलवे स्टेशन के आसपास है तो केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।

अब किसी भी स्टेशन के लिए टिकट बुकिंग संभव

इस बारे में रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जियो फेंसिंग हटाने की वजह से अब UTS मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन परिसर से निश्चित दूरी का प्रतिबंध खत्म कर दिया गया है। अब यात्री घर पर या किसी भी स्थान पर बैठकर इस मोबाइल ऐप की मदद से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट या प्लेटफार्म टिकट खरीद सकेगा।

platform ticket news railways

बताया जाता है कि पिछले काफी समय से ही अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट फोन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। अब जियो फेंसिंग को भी खत्म होने की वजह से यात्रियों को लंबी कतारों में लगकर अनारक्षित अथवा प्लेटफार्म टिकट खरीदने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।

कैसे बुक करें टिकट

  • UTS ऐप को सबसे पहले मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड जैसी जानकारियां भरकर रजिस्टर कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालने के बाद ऐप में साइन अप हो जाएगा।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आईडी और पासवर्ड आएगा, जिसे डालकर आप ऐप में लॉगिन कर लें।
  • टिकट बुक करने के लिए Platform/Unreserved Ticket विकल्प को चुनें। फिर पेपरलेस टिकट का विकल्प चुनें।
  • यात्रा से संबंधित जानकारियां भरें।
  • Get Fair पर क्लीक करें।
  • अब यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करें। ऐसा करते ही आपको ऐप में टिकट दिखाने लगेगा।

More News

    Read more about: indian railway station travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+