Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर दिया न लेट, बढ़ गये फ्लाइट के दाम अब देने होंगे 2000 रुपए एक्स्ट्रा

कर दिया न लेट, बढ़ गये फ्लाइट के दाम अब देने होंगे 2000 रुपए एक्स्ट्रा

जेपी नगर बेंगलुरु के निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी रेणुका पिछले तीन महीने से पति को रोज़ याद दिला रही थी कि गर्मियों की छुट्टियों में लखनऊ जाना है, टिकट बुक कर दो। हर बार वीरेंद्र का जवाब भी एक ही होता, अभी रुक जाओ जरा बॉस से बात कर लें... छुट्टी लेने के लिए बॉस से बात करने की झिझक में वीरेंद्र ज़मीन पर ही रह गये और फ्लाइट के दाम आसमान में उड़ गये।

flight

साथ में पत्नी का गुस्सा भी आसमान पर चला गया, बोलीं, "कर दिया न लेट, अब भरना 2000 रुपए एक्स्ट्रा!"

जी हां प्रत्येक टिकट पर 2000 रुपए एक्स्ट्रा केवल वीरेंद्र और रेणुका को नहीं देने होंगे, अगर आप लेट हो गये हैं, तो आप को भी लगभग दो से ढाई हजार रुपए ज्यादा पे करने होंगे। क्योंकि सभी एयरलाइंस ने अगले 9 महीने तक के फ्लाइट टिकटों के दाम बढ़ा दिये हैं। अप्रैल 2024 के लिए बेंगलुरु से लखनऊ तक का जो टिकट 3700 रुपए का था अब 6600 रुपए का हो गया है। यानी कि लगभीग तीन हजार रुपए ज्यादा। ऐसे में देश भर के तमाम परिवारों में मायूसी सी छा गई है। खास तौर से उन बच्‍चों में जो नानी, दादी के घर जाने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

नवंबर से मई जून तक महंगे हुए टिकट

indigo

अक्टूबर, नवंबर की बात करें तो त्योहारों के कारण सभी घरेलु उड़ानों की टिकटों के दाम अभी आसमान छू रहे हैं। एक तरफ ईंधन की बढ़ी कीमतों की वजह से एयरलाइंस कंपनी ने अपनी टिकट की कीमतों में इजाफा कर दिया है तो दूसरी तरफ मांग अधिक होने की वजह से एयरलाइंस कंपनियों ने टिकटों के दाम काफी ज्यादा बढ़ा दिये हैं। वहीं दिसंबर जनवरी में क्रिसमस और नववर्ष की वजह से उड़ानों के दाम बढ़े हुए हैं। और तो और होली और फिर गर्मी की छुट्टियों में जो लोग घर और बाहर घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए पहाड़ के समान टिकट के दाम नयी मुसीबत बनकर खड़े हैं।

flight photo

देश के प्रमुख शहरों जैसे बैंगलोर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पटना, भोपाल और लखनऊ को जोड़ने वाली घरेलु उड़ानों की कीमतों में प्रतिव्यक्ति 2000 से लेकर 10,000 रुपये तक ज्यादा देने पड़ सकते हैं। इसलिए दिवाली और छठ तो छोड़िए अगर आप नववर्ष, मकर संक्रांति, होली या गर्मी की छुट्टियों के समय भी अगर विमान से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो हमारी सलाह मानिए और अभी से टिकट बुक करके रखिए। अन्यथा ऐन मौके पर टिकट का बजट आपके हाथ से फिसल जाएगा।

vistara

ऐसा लग रहा है कि घरेलु उड़ान की बढ़ी कीमतों की वजह से खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवार, जो साल में एक या दो बार ही अपने घर जाते हैं, वे विमान के बजाए ट्रेन का विकल्प चुनने लगेंगे। दरअसल, त्योहारों के समय नौकरीपेशा लोगों को अधिक दिनों की छुट्टियां नहीं मिलती है तो वे जल्दी अपने परिवार के पास पहुंचने के लिए विमान से जाने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि विमान के टिकट की कीमतें बढ़ जाएंगी तो ट्रेन से जा सकते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं जनाब! क्योंकि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी और गरीब रथ जैसी ट्रेनों की टिकट भी तेजी से बुक हो रहे हैं। इसलिए त्योहारों के समय ऑफिस में छुट्टियों की बात करके तब टिकट लेने का सोच रहे हैं तो आप बस सोचते ही रह जाएंगे और ट्रेन भी छुट जाएगी।

अगर अभी टिकट बुक करते हैं तो कितनी कीमत चुकानी पड़ सकती है :-

अभी बुक करने पर दिवाली के समय कितनी महंगी होंगी फ्लाइट की टिकटें :-

11 नवंबर को दिल्ली से पटना की फ्लाइट -

एयरलाइंस किराया
इंडिगो ₹14,878
स्पाइस जेट ₹16,321
एयर इंडिया ₹18,134
विस्तारा ₹24,487

11 नवंबर को बैंगलोर से लखनऊ की फ्लाइट -

एयरलाइंस किराया
विस्तारा ₹13,530
इंडिगो ₹17,331
एयर एशिया ₹20,731
अकासा एयर ₹23,252

17 नवंबर (छठ पूजा) को फ्लाइट की टिकटों की कीमत -

बैंगलोर से पटना

एयरलाइंस किराया
एयर एशिया ₹12,705
स्पाइस जेट ₹12,765
इंडिगो ₹13,385
विस्तारा ₹14,186

दिल्ली से पटना

एयरलाइंस किराया
इंडिगो ₹9,313
स्पाइस जेट ₹9,811
विस्तारा ₹10,942
एयर इंडिया ₹11,099

मुंबई से पटना

एयरलाइंस किराया
स्पाइस जेट ₹12,094
इंडिगो ₹14,162
एयर इंडिया ₹15,894

23 -30 दिसंबर (क्रिसमस-नववर्ष) फ्लाइट की टिकटों की कीमत -

(अभी बुक करने पर)

मुंबई से गोवा

एयरलाइंस किराया
एयर एशिया ₹7,600 -₹6,336
इंडिगो ₹8,254 -₹5,966
स्पाइस जेट ₹12,724 -₹7,054
एयर इंडिया ₹13,479 -₹11,379

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+