Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब घर बैठे व्हाट्स ऐप पर बुक करें फ्लाइट की टिकट, मिलेगा डिस्काउंट भी, जानें पूरी प्रक्रिया!

अब घर बैठे व्हाट्स ऐप पर बुक करें फ्लाइट की टिकट, मिलेगा डिस्काउंट भी, जानें पूरी प्रक्रिया!

काम या व्यापार हो अथवा घूमने-फिरने के लिए ही हो, फ्लाइट से अक्सर यात्रा करनी पड़ती है, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब फ्लाइट का टिकट बनवाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। घूमने या आउटडोर टूर पर जाने का प्लान बनाना तो आसान होता है लेकिन यात्रा के लिए टिकट बनवाना एक चिंता का विषय बना रहता है।

यात्रियों की इसी चिंता को खत्म करने और उनकी यात्रा को पहले के मुकाबले ज्यादा सुगम बनाने के लिए एयरलाइंस कंपनी Indigo ने व्हाट्सऐप से टिकट बनवाने की सुविधा को लॉन्च किया है। जी हां, अब यात्री व्हाट्स ऐप की मदद से फ्लाइट का अपना टिकट बनवा सकते हैं।

indigo airlines ai chatboat whats app ticket booking

दोस्तों से चैटिंग करते हुए निपटा ले अपना काम

कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते ही सबसे पहले टिकट की उपलब्धता, टिकट बनवाना, चेकइन, बोर्डिंग पास डाउनलोड करना जैसे काम करने पड़ते हैं। लेकिन अब दोस्तों के साथ व्हाट्स ऐप पर Chat करते हुए फ्लाइट का टिकट और उससे जुड़े दूसरे काम व्हाट्स ऐप पर ही निपटा सकते हैं। Indigo एयरलाइंस ने अपना नया AI बुकिंग एसिस्टेंट 6Eskai को लॉन्च किया। इसकी मदद से आप व्हाट्सऐप के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं

Indigo एयरलाइंस की नयी AI चैटबोट की मदद से यात्रियों को जिन सुविधाओं का लाभ व्हाट्स ऐप पर ही मिलेगा वो निम्न हैं :

  • फ्लाइट की टिकट बुक करना
  • डिस्काउंट ढूंढ़ना
  • फ्लाइट में सीट का चुनाव
  • बोर्डिंग पास बनवाना
  • चेक-इन करना
  • फ्लाइट का स्टेटस पता करना
  • ट्रिप की प्लानिंग से जुड़े सवालों के जवाब
  • किसी असली एजेंट से संपर्क करवाना
indigo airlines whats app ticket booking

कैसे करेंगे व्हाट्स ऐप से टिकट बुकिंग

  • Indigo एयरलाइंस का AI चैटबोट का इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Indigo के AI चैटबोट का नंबर +91 7065145858 सेव कर लें।
  • व्हाट्स ऐप खोले और इस नंबर पर Hi लिखें।
  • ऐसा करते ही 6Eskai आपकी मदद करने के लिए तैयार हो जाएगा।
  • अब अपनी जरूरत के आधार पर दिये जाने वाले विकल्पों के अनुसार चैटबोट की मदद मांगे।
  • AI चैटबोट 6Eskai की सुविधा सिर्फ English ही नहीं बल्कि हिंदी और तमिल में भी उपलब्ध है।

सबसे खास बात है कि 6Eskai गूगल क्लाउड की भाषा मॉडल टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है, जिसका अर्थ है कि अगर आप बार-बार फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो यह न सिर्फ आपकी गतिविधियों को भी समझेगा बल्कि आपके सफर को आसान बनाने के सुझाव भी देगा।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Indigo का AI चैटबोट 6Eskai आपके यात्रा के अनुभव को हाईटेक बनाने के साथ-साथ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुविधाजनक भी बनाने वाला है। अब कहा जा ही सकता है कि Indigo बस आपके एक व्हाट्स ऐप की दूरी पर ही मौजूद है हमेशा...आपकी मदद के लिए...आपके यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए।

More News

    Read more about: flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+