Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: महाराष्ट्र की अजंता गुफाओं से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें!

स्मारकीय भारत: महाराष्ट्र की अजंता गुफाओं से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें!

महाराष्ट्र की प्राकृतिक गोद में बसे अजंता की गुफाएं भारत के सबसे अच्छे गुफ़ा स्मारकों में से एक है। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म द्वारा प्रेरित और उनकी करुणामय भावनाओं से भरी हुई शिल्‍पकला और चित्रकला से ओतप्रोत हैं, जो मानवीय इतिहास में कला के उत्‍कृष्‍ट ज्ञान और अनमोल समय को दर्शाती हैं।प्राचीन भारतीय कला के जीवित उदाहरणों में से एक, इन गुफाओं के बारे में कुछ ऐसे दिलचस्प तथ्य हैं जिनको जानना आपके लिए लाभदायक होगा।

विश्वप्रसिद्ध अंजता की गुफाएँ हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही हैं। चलिए, आज हम महाराष्ट्र के इसी अद्भुत रचना की सैर पर चलते हैं और जानते हैं, इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को।

वैश्विक धरोहर विरासत

वैश्विक धरोहर विरासत

अजंता गुफाएं सन् 1983 से, यूनेस्को द्वारा भारत के वैश्विक धरोहरों की सूचि में शामिल है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित, अन्य स्मारकों में से भी एक है।

Image Courtesy:Soman

अजंता गुफ़ाओं की खोज

अजंता गुफ़ाओं की खोज

अजंता गुफाओं की खोज, सन् 1819 ईसवीं में ब्रिटिश आर्मी के मद्रास रेजिमेंट में कार्यरत एक आर्मी ऑफिसर द्वारा की गई थी।

Image Courtesy:Olivier

अजंता की गुफ़ाओं का अस्तित्व

अजंता की गुफ़ाओं का अस्तित्व

ऐसा माना जाता है कि अजंता की गुफाएं, ईसाई युग के पहले से ही अस्तित्व में है। यहाँ की सबसे पुरानी गुफ़ा, न.10 सीधे आपको दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के काल में ले जाएगी।

Image Courtesy:Jorge Láscar

अजंता में गुफ़ाओं की संख्या

अजंता में गुफ़ाओं की संख्या

अजंता की गुफ़ाएं, 30 पत्थरों को काट कर बनाये गए गुफाओं का समूह है, जो पूर्व बौद्धिक वास्तुकला, मूर्तियां व गुफ़ा चित्रों का बखूबी प्रतिनिधित्व करते हैं।

Image Courtesy:Harsha Vardhan Durugadda

अजंता गुफ़ाओं की वास्तुकला

अजंता गुफ़ाओं की वास्तुकला

इस गुफ़ाओं की मूर्तियां व अन्य रचनाएँ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित की गई हैं, जिन्होंने साधारण औज़ारों, जैसे हथौड़ों व छैनियों का प्रयोग करके नक्काशी द्वारा कहानियों को दर्शाया गया है।

Image Courtesy:Purblind

अजंता की गुफाओं में नक्काशियों के विषय

अजंता की गुफाओं में नक्काशियों के विषय

यहाँ की गई नक्काशियों के मुख्य विषय, गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र से जुड़े हुए हैं। ये बौद्ध दर्शन व बुद्धा की शिक्षाओं को भी दर्शाते हैं।

Image Courtesy:Waterkeeper India

अजंता के चित्रों की शैलियाँ

अजंता के चित्रों की शैलियाँ

अजंता गुफ़ाओं के चित्रों में आप तिब्बत व श्रीलंका के कलात्मक शैली के मजबूत प्रभाव को देख सकते हैं। ज़्यादातर चित्रों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए गोंद का प्रयोग किया गया है।

Image Courtesy:The Yorck Project

अजंता की गुफाओं की खुदाई का कार्य

अजंता की गुफाओं की खुदाई का कार्य

अजंता की गुफाओं की खुदाई, वाघोरा नदी के साथ स्थित, घोड़े की नाल के आकार के चट्टान को खोद कर की गई है।

Image Courtesy:Shriram Rajagopalan

भिक्षुओं का शरण स्थल

भिक्षुओं का शरण स्थल

मॉनसून के मौसम में अजंता गुफ़ाओं का प्रयोग बौद्ध भीक्षुओं द्वारा शरण स्थल के रूप में होता था।

Image Courtesy:Marcin Białek

भित्ति चित्र के लिए जाना जाने वाला

भित्ति चित्र के लिए जाना जाने वाला

अजंता की गुफ़ाएं पूरी दुनिया में अपने प्रभावशाली भित्तिचित्रों व अन्य कई चित्रों के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्द है, जिन्होंने विश्व कला में अपना भरपूर सहयोग दिया है और इन्हें प्राचीन भारतीय कला के खज़ाने के रूप में भी माना जाता है।

Image Courtesy:Dey.sandip

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+