Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ से जुड़ी 17 दिलचस्प बातें!

चंडीगढ़ से जुड़ी 17 दिलचस्प बातें!

चंडीगढ़ शहर की ओर आकर्षित करने वाली दिलचस्प बातें!

हमें ज़रूर ही ऐसी जगह को देखना अच्छा लगेगा जो बहुत ही अच्छी तरह से योजित और बरक़रार रखी गई है और ऐसी जगह है चंडीगढ़। भारत के उत्तर क्षेत्र में स्थित चंडीगढ़ शहर देश का सबसे सुनियोजित क्षेत्र भी कहलाता है। शहर में प्रवेश करते ही साथ आपको इसकी खूबसूरती का अनुमान होना शुरू हो जायेगा।

यह खूबसूरत और नियोजित शहर, अच्छी तरह से बुनियादी सुविधाओं के लिए डिज़ाइन किए गए रचनाओं और इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। इन नियोजित रचनाओं के साथ प्रकृति, हरियाली को भी शहर से अच्छी तरह जोड़ा और बरक़रार रखा गया है, जिससे शहर की खूबसूरती में और चार चाँद लग जाते हैं।

चंडीगढ़ में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

हमारे इस लेख में चंडीगढ़ की खूबसूरत तस्वीरों के साथ कुछ दिलचप तथ्यों का भी उल्लेख किया गया है जिससे आपको पता चल जायेगा कि क्यों आपको इस खूबसूरत शहर की यात्रा करनी चाहिए।

 द सिटी ब्यूटीफुल

द सिटी ब्यूटीफुल

शहर में पर्यारवण के अनुकूल शहरी परिदृश्य और सुनियोजित बुनियादी ढांचे के कारण इसे 'द सिटी ब्यूटीफुल' के नाम से भी जाना जाता है।

Image Courtesy:Vijendra Trighatia

 शहर का नाम

शहर का नाम

चंडीगढ़ शहर का नाम चंडी देवी मंदिर के नाम पर पड़ा,जो शहर में स्थापित एक हिन्दू मंदिर है। यह मंदिर देवी चंडी(शक्ति की देवी) को समर्पित है।

Image Courtesy:Ajay Tallam

शहर की दो अलग-अलग भूमिका

शहर की दो अलग-अलग भूमिका

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों की राजधानी है। दो राज्यों की राजधानी होने के साथ-साथ यह दोहरी भूमिका में एक केंद्र शासित प्रदेश भी है।

Image Courtesy:Sanyam Bahga

सपनों का शहर

सपनों का शहर

चंडीगढ़ देश का सबसे पहला नियोजित शहर है, जो देश के सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का सपनों का शहर हुआ करता था।

Image Courtesy:Nitin Badhwar

ट्राइसिटी(त्रिशहर)

ट्राइसिटी(त्रिशहर)

चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकुला और पंजाब के मोहाली के साथ ट्राइसिटी(त्रिशहर) का निर्माण करता है।

Image Courtesy:Ekabhishek

फ्रेंच शैली

फ्रेंच शैली

शहर का मुख्य डिज़ाइन फ्रेंच आर्किटेक्ट ली कॉर्बुसिएर द्वारा तैयार किया गया था। हालाँकि, कई लोगों द्वारा यह भी कहा जाता है कि यह पहले के ही डिज़ाइन का विस्तारित रूप है, जिसे अमेरिकन आर्किटेक्ट अल्बर्ट मेयर द्वारा तैयार किया गया था।

Image Courtesy:Rhythm kataria

रास्तों में बने रॉउंडबाउट्स

रास्तों में बने रॉउंडबाउट्स

चंडीगढ़ की सड़कों पर बहुत सारे रॉउंडबाउट्स बने हुए हैं जो यहाँ के यातयात की प्रवाह में मदद करते हैं। ये रॉउंडबाउट्स शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं।

Image Courtesy:Ian Brown

सदाबहार शहर

सदाबहार शहर

चंडीगढ़ भारत के सबसे हरे-भरे शहर के रूप में सम्मानित है। शहर के विकास के दौरान वृक्षारोपण यहाँ की एक महत्वपूर्ण योजना थी। यहाँ पेड़-पौधों की कई प्रजातियां हैं।

Image Courtesy:Shahnoor Habib Munmun

द ओपन हैण्ड

द ओपन हैण्ड

शहर का द ओपन हैण्ड, चंडीगढ़ सरकार का प्रतीक है। यह स्मारकीय रचना ली कॉर्बुसिएर द्वारा बनाई गई थी। यह रचना यह दर्शाता है कि 'यह हाथ शांति, समृद्धि और मानव जाति की एकता को देने और लेने के लिए है।

Image Courtesy:Raakesh Blokhra

अशुभ नंबर 13

अशुभ नंबर 13

चंडीगढ़ के किसी भी सेक्टर में 13 नंबर नहीं है। यहाँ के विश्वास के मुताबिक 13 नंबर शुभ नहीं होता।

Image Courtesy:Richard Weil

इतिहास के समीप

इतिहास के समीप

चंडीगढ़ से लगभग 43 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित संघोल गाँव यहाँ का सबसे नज़दीकी पुरातात्विक स्थल है। प्राचीन हड़प्पा संस्कृति के कई अवशेष भी यहाँ पाए गए हैं। कई प्राचीन बौद्धिक स्तूप भी यहाँ की खुदाई के दौरान मिले हैं।

Image Courtesy:Simoncanada

सेक्टर के अनुसार योजित

सेक्टर के अनुसार योजित

चंडीगढ़ शहर को सेक्टर्स के अनुसार योजित किया गया है। इन सेक्टर्स में ही आवासीय क्षेत्र, वाणिज्यिक क्षेत्र आदि बसे हुए हैं।

Image Courtesy:Fredericknoronha

अस्थिर जलवायु

अस्थिर जलवायु

जैसा कि चंडीगढ़ शहर शिवालिक पर्वत श्रेणी के तलहटी के पास बसा हुआ है, क्षेत्र में नम उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है, जहाँ बहुत गर्मी, रुक-रुक कर बारिश और हलके ठण्ड का अनुभव होता है।

Image Courtesy:Nitin Badhwar

सेक्टर 17

सेक्टर 17

सेक्टर 17 यहाँ का प्रमुख कमर्शियल केंद्र है। यहाँ के सेंट्रल प्लाज़ा में बड़े-बड़े स्टोर, रेस्टोरेंट आदि बने हुए हैं। इसे 'पेडेस्ट्रिन्स पैराडाइस(पैदल चलने वालों का स्वर्ग)' भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ लोग बिना किसी यातायात के बाधा के बिना यहाँ के सैर का मज़ा ले सकते हैं।

Image Courtesy:Richard Weil

साइकिल मार्ग

साइकिल मार्ग

यहाँ के कई रास्तों में साइकिल चलाने के लिए अलग से रास्ते बने गए हैं जिससे की साइकिल चलाने वालों को सुविधा हो।

Image Courtesy:Aleksandr Zykov

 पेंशनियर्स पैराडाइस(पेंशनभोगियों का स्वर्ग)

पेंशनियर्स पैराडाइस(पेंशनभोगियों का स्वर्ग)

चंडीगढ़ तीन सरकारों का मुख्य केंद्र है, इसलिए यहाँ के ज़्यादातर लोग या तो सरकारी नौकरी में होते हैं या फिर सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त नागरिक। इसलिए इसे पेंशनभोगियों का स्वर्ग भी कहा जाता है।

Image Courtesy:harpreet singh

साफ़ सुथरा शहर

साफ़ सुथरा शहर

राष्ट्रीय सरकार के अनुसार यह सबसे साफ़ सुथरे शहरों में से एक है।

Image Courtesy:Balaji. B

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+