Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: जयपुर में स्थित जल महल से जुड़े दिलचस्प तथ्य!

स्मारकीय भारत: जयपुर में स्थित जल महल से जुड़े दिलचस्प तथ्य!

जल महल जयपुर के प्रमुख आकर्षक केंद्रों में से एक है। यात्रियों और पर्यटकों के लिए यह एक शानदार जगह है और इसके साथ ही साथ इस जलीय स्मारक की कुछ ऐसे दिलचस्प तथ्य हैं जिससे अभी भी लोग अनजान हैं।

मान सागर झील के बीचोंबीच स्थित, जल महल भारत के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक है। झील का एक किनारा पहाड़ों, मंदिरों और किलों से घिरा हुआ है तो दूसरा किनारा चहल-पहल वाले जयपुर शहर से।

Jal Mahal

जल महल
Image Courtesy:
Dimitry B.

चलिए आज हम आपको इसी शानदार जलीय स्मारक के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों से रूबरू कराते हैं।

1. जल महल का निर्माण राजपूत व मुग़लों की वास्तुकला शैलियों को मिला कर किया गया था। यह पूरी रचना लाल बलुई पत्थर से बनी है।

2. भारत के अन्य जलीय महल की तरह जल महल किसी द्वीप पर नहीं बना है।

3. इस ईमारत के पाँच में से चार मंज़िलें झील के पानी में जल मग्न हैं। सिर्फ 1 मँज़िल ही पानी के ऊपर नज़र आता है।

Jal Mahal

जल महल
Image Courtesy:
Ankit Agarwal

4. माना जाता है कि जल महल का निर्माण सूखे के समय हुआ था। इसलिए इस महल का निर्माण सामान्य स्थिति में हुआ था। जब यह पहली बार बनकर तैयार हुआ था तब इस पूरी रचना को साफ़ देखा जा सकता था।

5. यह थोड़े अचम्भे की बात है, पर महल के अंदर किसी भी कोने से पानी का रिसाव नहीं होता। महल का निर्माण काफी मज़बूत पत्थरों से और इसकी दीवारों को काफी मोटा बनाया गया है जिससे कि इसके अंदर पानी का रिसाव न हो।

6. कुछ सुरक्षा कारणों की वजह से पर्यटकों को इस महल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आप इस महल को थोड़ी दूर से ही देख सकते हैं।

Jal Mahal

जल महल
Image Courtesy: vsvinaykumar

7. पुरानी कहानियों के अनुसार कहा जाता है कि, इस महल को ठहराव के रूप में बनाया गया था। जब राज परिवार बत्तखों के शिकार के लिए आते थे तब वे इसी महल में ठहरते थे।

8. एक बार यह महल विध्वंसता की दशा में आ गया था जिसकी वजह से इसमें कई बार मरम्मत का काम हुआ ताकि जल ठहराव की समस्या न हो सके और यह रचना अपने मूल खूबसूरती के साथ बरक़रार रह सके।

9. जल महल की खूबसूरती के अलावा पर्यटकों के लिए यहाँ आकर्षक का केंद्र है, प्रवासी पक्षियों का यहाँ आना।

Jal Mahal

जल महल
Image Courtesy: Kenneth Lu

आप जल महल, जयपुर-दिल्ली नैशनल हाईवे 8 से होकर पहुँच सकते हैं। यह जयपुर के आमेर महल के नज़दीक ही स्थापित है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Read more about: india travel fort jaipur delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+