Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: जयपुर के जंतर मंतर की 6 दिलचस्प बातें!

स्मारकीय भारत: जयपुर के जंतर मंतर की 6 दिलचस्प बातें!

जंतर मंतर जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और साथ ही साथ भारत के भी प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक। जयपुर के सिटी पैलेस और हवा महल के पास ही स्थित जंतर मंतर शहर के ज़रूरी पर्यटक केंद्रों में से एक है।

चलिए जयपुर के इसी आकर्षण की कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।

Jantar Mantar

जंतर मंतर
Image Courtesy: Russ Bowling

1. यूनेस्को द्वारा प्रमाणित जगह

जयपुर का जंतर मंतर यूनेस्को की वैश्विक धरोहरों की सूचि में शामिल है।

2. 5 वेधशालाओं में से एक

जयपुर का जंतर मंतर 5 प्रमुख वेधशालाओं में से एक है। इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा करवाया गया था जो जयपुर के संस्थापक और एक खगोलशास्त्री भी थे। 18 वीं शताब्दी के शुरुआत में उन्होंने पूरे भारत में 5 जंतर मंतर बनवाये, दिल्ली, मथुरा, जयपुर, वाराणसी और उज्जैन में।

Jantar Mantar

परिसर में स्थापित वास्तु खगोलीय उपकरण
Image Courtesy: Thomas Huston

3. सबसे बड़ी वेधशाला

जैसा कि भारत की अलग-अलग जगहों में 5 वेधशालाएं बनायीं गयीं, उन सब में जयपुर की यह वेधशाला सबसे बड़ी है।

4. जंतर मंतर का उद्देश्य

जंतर मंतर का निर्माण समय और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए करवाया गया। जयपुर की यह रचना उन्नीस वास्तु खगोलीय उपकरणों का एक परिसर है, जो अब भी चल रहा है और इसका गणना और शिक्षण के लिए अब भी इस्तेमाल किया जाता है। यह निरीक्षण और सूर्य के चारों ओर कक्षाओं का अध्ययन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यहाँ की कुछ रचनाएँ पत्थर, संगमरमर और तांबे से बनी हुई हैं।

Jantar Mantar

जंतर मंतर, एक खगोलीय आश्चर्य
Image Courtesy: Andrew Hyde

यहाँ उन्नीस यंत्रों के बीच कुछ यंत्र इस प्रकार हैं; चक्र यंत्र, दक्षिण भित्ति यंत्र, दिगम्शा यंत्र, दिशा यंत्र, कनाली यंत्र और मिस्र यंत्र।

5. दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्यघड़ी

जयपुर के जंतर मंतर में दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्यघड़ी है जिसे बृहत् सम्राट यंत्र कहते हैं। यह उपकरण दो सेकंड की सटीकता पर स्थानीय समय बताता है। यह रचना लगभग 27 मीटर ऊँची है। इस विशाल सम्राट यंत्र के पीछे कारण है इसकी सटीकता। एक छोटी डिवाइस सही समय बताने में नाकाम रही थी, इसलिए डिवाइस के साइज़ को बढ़ाना ही एक मात्र विकल्प बचा था।

Jantar Mantar

जंतर मंतर
Image Courtesy: Richard Moross

6. जंतर मंतर का अर्थ

इसका यह नाम जंतर मंतर संस्कृत के शब्द जंत्र मंत्र से लिया गया है, जिनका मतलब है 'उपकरण' और 'गणना', जिसके अनुसार जंतर मंतर का अर्थ है 'गणना करने वाला उपकरण'।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: Interesting Facts About Jantar Mantar in Jaipur!

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+