Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »7 ज्योतिर्लिंग दर्शन का IRCTC दे रहा सुनहरा मौका, गोरखपुर से महादेव के जयकारे के साथ शुरू करें यात्रा

7 ज्योतिर्लिंग दर्शन का IRCTC दे रहा सुनहरा मौका, गोरखपुर से महादेव के जयकारे के साथ शुरू करें यात्रा

बस 1 महीने बाद ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन की शुरुआत होते ही महादेव से जुड़ी जगहों पर भक्तों की भीड़ भी जुटने लगती है। तो क्यों न सावन से ठीक पहले महादेव के 7 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर आएं वो भी एक ही ट्रिप में। IRCTC एक ही टूर पैकेज में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका दे रहा है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं...

बल्कि इस टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत है कि यह ट्रिप गोरखपुर से शुरू होने वाली है। तो फिर गोरखपुरवालों सोच-विचार करने में ज्यादा वक्त न गंवाएं और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ IRCTC 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कर डालें, क्योंकि मात्र 10 दिनों बाद ही यह टूर शुरू होने वाला है।

dwarkadheesh temple irctc package

IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज, जो गोरखपुर से शुरू होगा, की बुकिंग व इसके संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com पर जा सकते हैं। 12 रात और 13 दिनों का यह टूर भारत गौरव ट्रेन द्वारा संचालित की जाएगी।

IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज शुरू होने की तारीख - 26 जून 2024

कौन-कौन से ज्योतिर्लिंगों व मंदिरों का होगा दर्शन

  • ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • बेट द्वारका
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • औरंगाबाद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाएंट

  • गोरखपुर
  • कप्तानगंज
  • थावे
  • सिवान
  • छपरा
  • बनारस
  • प्रयागराज
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • कानपुर
  • ओराई
  • झांसी
  • ललितपुर
  • बीना

कुल सीट - 767 (कंफर्ट : 49, स्टैंडर्ड : 70, इकोनॉमी : 648)

tryambakeshwar temple irctc tour package

क्या होगी Itinerary

Day 1
यात्रा शुरू

Day 2 और 3
उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर, काल भैरव मंदिर, भरथरी गुफा, शक्ति पीठ, मंगल मंदिर में दर्शन के बाद द्वारका रवाना।

Day 4 और 5
द्वारिकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रुकमिणी मंदिर, बेट द्वारका के दर्शन, सिग्नेचर ब्रिज पर घूमना और सोमनाथ रवाना।

Day 6
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए सड़क मार्ग से रवाना। ज्योतिर्लिंग में दर्शन के बाद नासिक रवाना।

Day 7 और 8
रात को नासिक में रुक कर अगले दिन त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन। उसके बाद पंचवटी में कालाराम मंदिर में दर्शन।

Day 9
पुणे पहुंचकर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करके वापसी के लिए रवाना।

Day 10
औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन।

Day 11
खांडवा में ओमकारेश्वर मंदिर में दर्शन।

कितना है किराया (प्रति व्यक्ति)

श्रेणी किराया
कंफर्ट (2A) ₹53,800
स्टैंडर्ड (3A) ₹40,600
इकोनॉमी (शयनयान) ₹24,300

More News

    Read more about: ujjain nashik gujarat irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+