Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रावण में करें बाबा बर्फानी के दर्शन, IRCTC का अमरनाथ यात्रा टूर पैकेज

श्रावण में करें बाबा बर्फानी के दर्शन, IRCTC का अमरनाथ यात्रा टूर पैकेज

इसी महीने अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा शुरू होने वाली है। जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में पहलगाम तहसील में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से बाबा बर्फानी का शिवलिंग ठोस बर्फ से निर्मित होता है, जिसके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर आते हैं।

पहाड़ों पर करीब 5,186 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा में भगवान शिव का स्वयंभू शिवलिंग उत्पन्न होगा।जिस गुफा में यह स्वयंभू शिवलिंग तैयार होता है, कहा जाता है कि वहां कभी भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का राज समझाया था। इस गुफा में सिर्फ बाबा बर्फानी ही नहीं बल्कि बर्फ से दो अन्य छोटे लिंग स्वरूप भी तैयार होते हैं, जिन्हें माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिकृति मानी जाती है।

irctc amarnath yatra tour package

IRCTC ने अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा का टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर की शुरुआत चेन्नई से होगी जो वाया नागपुर संचालित होने वाली है। 11 रात और 12 दिनों का यह टूर IRCTC दो बार करवाने वाला है। इस टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी और बुकिंग आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

आइए इस टूर पैकेज के विषय में विस्तार से बताते हैं :

टूर का रूट : नागपुर-श्रीनगर-बालटाल-नागपुर

टूर की तारीख

  • 18 जुलाई से 29 जुलाई 2024
  • 25 जुलाई से 5 अगस्त 2024

ट्रेन की जानकारी

  • चेन्नई से अंडमान एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16031)
  • कटरा से अंडमान एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16032)

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग

  • चेन्नई
  • विजयवाड़ा
  • नागपुर
  • भोपाल
  • नई दिल्ली
amarnath yatra tour package irctc

क्या होगी टूर की Itinerary?

Day 1 और 2
चेन्नई से अंडमान एक्सप्रेस से रवाना।

Day 3
कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर सड़क मार्ग से श्रीनगर। होटल में चेकइन और रात को श्रीनगर में ही रुकना।

Day 4
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद शंकराचार्य मंदिर में दर्शन, मुगल गार्डन में घूमना और शाम को डल झील में शिकारा राइड। रात को श्रीनगर में ही रुकना।

Day 5
सुबह बालटाल बेसकैंप रवाना। जहां से अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू होती है। बालटाल से अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 13 किमी है। गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु खुद के खर्च पर खच्चर की सवारी कर सकता है।

Day 6
अमरनाथ गुफा में दर्शन के बाद वापस लौटना और बालटाल कैंप पर ही फिर से सबको एकत्र होना है। इसके बाद सड़क मार्ग से श्रीनगर रवाना। रात को श्रीनगर में रुकना।

Day 7
रिजर्व डे

Day 8
ब्रेकफास्ट के बाद सड़क मार्ग से जम्मू रवाना। होटल में चेकइन और जम्मू में रुकना व साइटसीइंग।

Day 9
लोकल साइटसीइंग के बाद कटरा रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा जहां से रात को अंडमान एक्सप्रेस से वापसी की यात्रा।

Day 10, 11 और 12
विभिन्न स्टेशनों पर डिबोर्डिंग के साथ चेन्नई वापसी।

amarnath yatra 2024

कितना होगा किराया?

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹44,320
डबल ₹35,330
ट्रिपल ₹33,830

एक्सट्रा बेड के साथ बच्चे

(5-10 साल के बीच)

₹30,710

*किराया नागपुर/भोपाल से

नोट - अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन तीर्थ यात्रियों को खुद ही करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए https://jksasb.nic.in/onlineservices/ पर जा सकते हैं।

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • 3 एसी का कंफर्म टिकट और ट्रेन में भोजन।
  • होटल और कैंप में बुकिंग।
  • सभी ट्रांसफर, नॉन एसी वाहनों से।
  • ब्रेकफास्ट और डिनर।

टूर पैकेज में क्या नहीं शामिल?

  • लंच और किसी भी मॉन्यूमेंट में एंट्री टिकट।
  • अमरनाथ यात्रा पर्ची।
  • ऑनलाइन हेलीकॉप्टर और हेलीकॉप्टर शटल का किराया।
  • Day 5 और 6 का भोजन।
  • पोनी या पालकी का किराया।

More News

    Read more about: amarnath yatra irctc kashmir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+