Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ करें 4 दिनों की अमेज़िंग गोवा ट्रिप

गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ करें 4 दिनों की अमेज़िंग गोवा ट्रिप

गोवा युवाओं को जितना आकर्षित करता है उतना ही इतिहास के प्रति लगाव रखने वाले लोगों को भी यह आकर्षित करता है। गोवा का इतिहास भी पुराना है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) की छुट्टियों में अगर कहीं घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC का अमेज़िंग गोवा ट्रिप जरूर बुक कर लें।

goa

4 दिनों का यह ट्रिप काफी लग्जूरियस होने वाला है और गोवा के तमाम ऐतिहासिक जगहों व समुद्रतटों पर बिना किसी परेशानी के आराम से घुम भी सकेंगे। यह ट्रिप नागपुर से शुरू होगी और नागपुर पहुंचने के बाद ही ट्रिप खत्म होगी।

बता दें, गोवा मौर्य साम्राज्य का हिस्सा रह चुका है जिसके बाद कोल्हापुर के सत्वहन और भोज साम्राज्य का भी हिस्सा रहा, जिसने चंदोर को अपनी राजधानी बनायी थी। 1543 को पूर्तगाली खोजी वास्को-द-गामा भारत के पश्चिमी तट पर पहुंचा, जिसने गोवा की खोज की थी। क्या आपको पता है कि वास्को-द-गामा के नाम पर ही गोवा का नामकरण भी किया गया था। वर्ष 1543 से लेकर 1961 तक गोवा पूर्तगालियों के कब्जे में ही था।

4 दिनों का IRCTC अमेज़िंग गोवा ट्रिप

IRCTC का अमेज़िंग गोवा ट्रिप नागपुर से करवाया जाएगा। 4 दिन और 3 रातों का यह ट्रिप विमान से करवाया जाएगा और डिलक्स होटल में ठहराया जाएगा। 26 जनवरी की छुट्टियों में घुमने जाने के लिए गोवा से बेहतर जगह और कुछ नहीं हो सकती है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की विमान से यह ट्रिप पूरा करवाया जाएगा। IRCTC के अमेज़िंग गोवा टूर पैकेज की बुकिंग या इस ट्रिप से संबंधित किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

goa india

कब करवाया जाएगा टूर

26 जनवरी से 29 जनवरी 2024

विमान

  • 6E 6934 नागपुर-गोवा
  • 6E 6933 गोवा-नागपुर

IRCTC अमेज़िंग गोवा टूर पैकेज की Itinerary

Day 1
नागपुर से गोवा की फ्लाइट। गोवा एयरपोर्ट पहुंचकर होटल ले जाया जाएगा। चेकइन के बाद शाम का समय खाली है। रात को डिनर के बाद होटल में रुकना है।

Day 2
ब्रेकफास्ट के बाद नॉर्थ गोवा ले जाया जाएगा। साइटसीइंग के बाद वापस होटल। डिनर और रात को होटल में ही रुकना।

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद साउथ गोवा में साइटसीइंग के लिए ले जाया जाएगा। वापस लौटकर डिनर और होटल में ही रुकना।

Day 4
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। गोवा एयरपोर्ट पर नागपुर की विमान में बोर्डिंग। नागपुर पहुंचने के बाद खुशनुमा यादों के साथ ट्रिप समाप्त।

dudhsagar waterfall goa

होटल

डिलक्स स्तर का होटल

कितना होगा खर्च

एक व्यक्ति का किराया 2 लोगों की बुकिंग पर किराया परहेड 3 लोगों की बुकिंग पर किराया परहेड बच्चे (एक्स्ट्रा बेड, 5-11 साल) बच्चे (बिना बेड, 5-11 साल) बच्चे (5 साल से कम)
₹32,500 ₹24,900 ₹24,000 ₹19,400 ₹18,700 ₹13,600
church in goa

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • नागपुर-गोवा-नागपुर विमान का टिकट।
  • सभी ट्रांसफर और साइटसीइंग।
  • मंडोवी रिवर क्रुज।
  • 3 स्टार श्रेणी के होटल में ठहराया जाएगा।
  • 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर।

टूर पैकेज में क्या नहीं होगा शामिल

  • विरासत स्थल की एंट्री टिकट।
  • वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का खर्च।
  • ग्रुप पैकेज में वेब चेकिंग संभव नहीं।

More News

    Read more about: irctc india indian railways goa
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+