Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अप्रैल की गर्मी में सैर करें कश्मीर की ठंडी वादियों में, IRCTC का 'कश्मीर-धरती पर स्वर्ग' पैकेज

अप्रैल की गर्मी में सैर करें कश्मीर की ठंडी वादियों में, IRCTC का 'कश्मीर-धरती पर स्वर्ग' पैकेज

धरती का स्वर्ग किसे कहते हैं...जवाब है कश्मीर। शायद ही कोई ऐसा होगा, जो जीवन में कम से कम बार कश्मीर की हरियाली और खुशनुमा वादियों में घूमने न जाना चाहता हो। अगर आप भी लंबे समय से कश्मीर जाने की अपनी इच्छा को दिल में दबा कर रखे हुए हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं है।

IRCTC कश्मीर के लिए खास 'Kashmir - Paradise on Earth' टूर पैकेज लेकर आया है। यानी कश्मीर में न तो घूमने जाने के लिए वाहन की चिंता और न ही होटल बुकिंग का टेंशन। तो सोच क्या रहे हैं, जल्दी से अल्मारी के ऊपर रखे अपने लगेज बैग पर पड़ी धूल को साफ किजीए और अप्रैल की गर्मी में कश्मीर की सुन्दर वादियों की ताजी बर्फिली हवा का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जाइए।

dal lake kashmir

IRCTC का कश्मीर टूर पैकेज विमान से करवाया जाएगा। IRCTC कश्मीर ट्रिप डिलक्स श्रेणी में करवाएगा। हर ट्रिप में 10 लोग अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। ट्रिप की शुरुआत कोलकाता से होगी।

कितने दिनों का है ट्रिप

5 रात 6 दिन

ट्रिप शुरू होने की तारीख

26 अप्रैल, 17 मई और 24 मई

क्या है Itinerary

Day 1
श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचकर होटल में चेकइन। शाम को डल झील में शिकारा राइड, चार चिनार और सूर्यास्त का लुत्फ उठा सकते हैं (खर्च खुद का)। रात को डिनर होटल में।

kashmir cherry blossom

Day 2
श्रीनगर से सोनमर्ग रवाना। सोनमर्ग में लोकल साइटसीइंग जो डायरेक्ट पेमेंट के आधार पर होंगे। शाम को श्रीनगर वापस और रात को होटल में रुकना।

Day 3
श्रीनगर से गुलमर्ग रवाना। गंडोला राइड पर जा सकते हैं (पर्यटक खुद से ऑनलाइन गंडोला राइड की बुकिंग कर सकते हैं)। शाम को श्रीनगर वापस।

Day 4
श्रीनगर से पहलगाम रवाना, रास्ते में केसर के खेत और अवंतीपुर के खंडहर देख सकेंगे। चाहे तो बेताब वैली, चंदनवाड़ी और आरु वैली जा सकते हैं (खर्च खुद का)। शाम को पहलगाम के होटल में चेकइन।

Day 5
पहलगाम से श्रीनगर रवाना। श्रीनगर पहुंचकर लोकल साइट सीइंग, डल लेक के किनारे मौजूद निशात बाग, शालीमार बाग, चश्म-ए-शाही में घूम सकते हैं। शाम को हाउस बोट ले जाया जाएगा। रात को हाउस बोट में रुकना।

Day 6
हाउसबोट में ब्रेकफास्ट करने के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट रवाना।

shikara ride kashmir dal lake

ट्रिप में क्या-क्या शामिल

  • कोलकाता-दिल्ली-श्रीनगर अप और डाउन विमान टिकट (इकोनॉमी क्लास)।
  • 3 रात श्रीनगर में, 1 रात पहलगाम में और 1 रात डिलक्स हाउस बोट में रुकना।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • सभी साइटसीइंग।

क्या नहीं है शामिल

  • फ्लाइट में खाना।
  • सभी दिनों का लंच।
  • पहलगाम से चंदनवाड़ी में घूमने जाना, घुड़सवारी, गंडोला रोप वे राइड।
  • एंट्री फीस।
kashmir misty mountain view

क्या होगा किराया

ट्रिप की तारीख ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
26 अप्रैल 2024 सिंगल ₹57800
डबल ₹52300
17 मई 2024 सिंगल ₹60890
डबल ₹55450
24 मई 2024 सिंगल ₹57750
डबल ₹52300

IRCTC के कश्मीर टूर पैकेज बारे में विस्तृत जानकारी और टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+