Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का Splendid Hyderabad ट्रिप, रामोजी फिल्म सिटी में बाहुबली संग खींचवाएं Selfie

IRCTC का Splendid Hyderabad ट्रिप, रामोजी फिल्म सिटी में बाहुबली संग खींचवाएं Selfie

निज़ामों और मोतियों के शहर हैदराबाद की गिनती भारत के सबसे शाही शहरों में होती है। इस शहर ना जाने कितने ही किलें, महल और उद्यान हैं। दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो भी हैदराबाद में ही मौजूद है। हर ट्रैवल लवर इस शहर में घूमने आने की इच्छा तो रखता है लेकिन यहां देखने और घूमने के लिए इतनी ज्यादा जगहें हैं कि लोगों कहां और कैसे घुमने जाएं, इसी सोच में उलझ कर रह जाते हैं।

hyderabad

इस उलझन को सुलझाने के लिए ही IRCTC ने Splendid Hyderabad टूर पैकेज की घोषणा की है।

5 दिनों का टूर

IRCTC का Splendid Hyderabad टूर पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है। यह टूर मुंबई से शुरू होगा और मुंबई में वापस लौटने के बाद यह खत्म हो जाएगी। हर गुरुवार को मुंबई से हैदराबाद का यह टूर करवाया जाएगा। रविवार को वापस मुंबई लौटने के बाद यह टूर खत्म होगी।

charminar

IRCTC का Splendid Hyderabad टूर ट्रेन से ही करवाया जाएगा, जिसके लिए यात्री 3rd AC और स्लीपर क्लास में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। हर गुरुवार को मुंबई से हैदराबाद की Splendid Hyderabad टूर IRCTC करवा रही है। इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन सी ट्रेन

  • मुंबई से हैदराबाद - हुसैन सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12701)
  • हैदराबाद से मुंबई - हैदराबाद-मुंबई एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22731)

बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग

  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)
  • पुणे
  • हैदराबाद
ramoji film city

श्रेणी

  • स्टैंडर्ड (शयनयान)
  • कम्फर्ट (3AC)

होटल

  • होटल सेंट्रल कोर्ट या समकक्ष (स्टैंडर्ड श्रेणी)
  • होटल रॉयल रिव या समकक्ष (कम्फर्ट श्रेणी)

कौन-सी जगहें होंगी कवर

bahubali set

Day 1

हुसैन सागर एक्सप्रेस से मुंबई से रवाना। रात भर की यात्रा। (भोजन खुद से)

Day 2

हैदराबाद स्टेशन पर पहुंचकर पहले होटल में चेकइन करवाया जाएगा। बाद में स्थानीय जगहों जैसे गोलकोंडा फोर्ट और चारमीनार पर घुमाने ले जाया जाएगा। डिनर IRCTC होटल में करवाएगी। (ब्रेकफास्ट और लंच खुद से)

Day 3

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद आसपास की कई जगहों पर घुमाया जाएगा जैसे सालारजंग म्यूजियम, सुधाकर म्यूजियम, चौमहल्ला पैलेस, कुतुबशाही का मकबरा, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, बिड़ला मंदिर, बिड़ला साइंस म्यूजियम, NTR गार्डन, लुम्बिनी पार्क। रात को IRCTC डिनर होटल में ही करवाएगी। (लंच खुद से)

bahubali

Day 4

ब्रेकफास्ट के बाद रामोजी फिल्म सिटी में ले जाया जाएगा। वहां घुमाने के बाद स्टेशन पहुंचा दिया जाएगा, जहां से रात 10.35 बजे मुंबई की ट्रेन खुलेगी। (लंच-डिनर और ऑन-बोर्ड खाना खुद से)

Day 5

दोपहर 1.05 बजे मुंबई में पहुंचने के साथ ट्रिप खत्म।

set film

कितना है टूर पैकेज का किराया

श्रेणी एक व्यक्ति का किराया 2 लोगों का किराया 3 लोगों का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों का किराया (बिना बेड)
शयनयान (स्टैंडर्ड) ₹24,100 ₹14,700 ₹13,900 ₹10,900 ₹10,200
3AC (कम्फर्ट) ₹27,900 ₹18,000 ₹17,000 ₹12,700 ₹12,200


*बच्चों की उम्र 5-11 साल

नोट :- बच्चों के लिए एक्स्ट्रा बेड और ट्रिपल शेयरिंग में एक्सट्रा मैट्रेस उपलब्ध करवाया जाएगा।

charminar at night

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • दो अलग-अलग श्रेणियों में आने-जाने की ट्रेन की टिकटें।
  • हैदराबाद/सिकंदराबाद में 2 रात होटल में रुकने की व्यवस्था।
  • Itinerary में बताए गये तरीके से भोजन की उपलब्धता।
  • बतायी गयी सभी जगहों पर AC वाहन से घुमाने की व्यवस्था।
  • रामोजी फिल्म सिटी में एंट्रेंस फीस।

टूर पैकेज की बुकिंग या फिर इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: irctc hyderabad mumbai india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+