Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दर्शन करें उन जगहों की जहां पड़े श्रीराम के कदम, IRCTC का 'श्री रामायण यात्रा' पैकेज

दर्शन करें उन जगहों की जहां पड़े श्रीराम के कदम, IRCTC का 'श्री रामायण यात्रा' पैकेज

अपने वनवासकाल के दौरान अयोध्या से बाहर निकलकर भगवान श्रीराम जिस-जिस रास्ते से गुजरे थे, हर वह जगह पवित्र हो गयी। जिन स्थानों पर श्रीराम के कदम पड़े, इन सभी जगहों का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक ही ट्रिप में पूरी रामायण यात्रा को पूरा करना आमतौर एक चुनौतीपूर्ण काम होता है लेकिन IRCTC ने...

IRCTC ने इसे तीर्थ यात्रियों के लिए काफी सरल बना दिया है। भारत गौरव डिलक्स ट्रेन के साथ IRCTC 'श्री रामायण यात्रा' टूर पैकेज लाया है, जिसमें देशभर में उन सभी जगहों पर घूमाया जाएगा, जिनके तार किसी न किसी तरह से प्रभु श्री राम से जुड़े हैं। इस टूर पैकेज की बुकिंग ओपन हो चुकी है।

bharat gaurav train ramayana yatra

इससे पहले की ट्रेन पूरी तरह से फुल हो जाए और आपके सवार होने से पहले ही प्लेटफार्म छोड़ दे, जल्दी से प्लान फाइनल किजीए और IRCTC के साथ भगवान श्रीराम की 'श्री रामायण यात्रा' का हिस्सा बन जाइए। इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी।

इस टूर पैकेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे दे रहे हैं -

ट्रिप की तारीख - 7 जून 2024
कितने दिनों का ट्रिप - 17 रात और 18 दिन
ट्रेन - भारत गौरत डिलक्स ट्रेन (ट्रेन दिल्ली से खुलेगी)

बोर्डिंग स्टेशन

  • दिल्ली सफदरजंग
  • गाजियाबाद
  • अलीगढ़
  • टूंडला
  • इटावा
  • कानपुर
  • लखनऊ
varanasi vishwanath temple

डि-बोर्डिंग

  • झांसी (वीरांगना लक्ष्मी बाई)
  • ग्वालियर
  • आगरा कैंट
  • मथुरा
  • दिल्ली सफदरजंग
ram mandir ram lalla

कुल सीट - 152 (एसी 1 कुपे - 26, एसी 1 केबिन - 54, एसी 2 - 48, एसी 3 - 24)

कौन सी जगहों पर घूमाया जाएगा?

  • अयोध्या - राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट।
  • नंदीग्राम - भरत- हनुमान मंदिर, भरत कुंड।
  • जनकपुर - राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर, परशुराम कुंड।
  • सीतामढ़ी - जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
  • बक्सर - राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
  • वाराणसी - तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती।
  • सीता समाहित स्थल, सीतामढ़ी - सीता माता मंदिर।
  • प्रयागराज - भरद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर।
  • श्रृंगवेरपुर - श्रृंगी ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, रामचौरा।
  • चित्रकूट - गुप्त गोदावरी, राम घाट, सति अनुसूया मंदिर।
  • नासिक - त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर।
  • हम्पी - अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर।
  • रामेश्वरम - रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।
  • भद्रचालम - श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर, आंजनेय मंदिर।
  • नागपुर - रामेटक किला और मंदिर।
ayodhya ramayana yatra

कितना है किराया?

श्रेणी सिंगल शेयर डबल शेयर ट्रिपल शेयर
1एसी कुपे NA ₹1,66,810 NA
1एसी केबिन ₹1,61,670 ₹1,45,475 ₹1,43,470
2एसी ₹1,50,625 ₹1,34,710 ₹1,32,435
3एसी ₹1,10,430 ₹96,575 ₹94,600

IRCTC के 'श्री रामायण यात्रा' टूर पैकेज से संबंधित सभी विस्तृत जानकारियों और इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आपको IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा।

More News

    Read more about: irctc delhi prayagraj travel ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+