Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम मंदिर के उद्घाटन से पहले IRCTC के साथ घूम आएं रावण की नगरी श्री 'लंका'

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले IRCTC के साथ घूम आएं रावण की नगरी श्री 'लंका'

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राक्षशराज रावण लंका पर शासन करता था, जिसका वध कर भगवान श्रीराम ने माता सीता को उसके चंगुल से मुक्त करवाया था और रावण के भाई विभिषण को लंका का अगला राजा घोषित किया था। रावण की सोने की लंका को रामभक्त हनुमान ने जलाकर राख कर दिया था। मान्यता के अनुसार तीन तरफ पहाड़ियों के घिरे समतल पठार, जिसे त्रिकुट पर्वत कहा जाता है, पर रावण का महल था।

sri lanka irctc

इसी स्थान को आज के समय में भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका के तौर पर पहचाना जाता है। श्रीलंका सिर्फ रामायण से ही नहीं महाभारत से भी संबंधित है। जानकारी के अनुसार महाभारत में पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने जब राजसुय यज्ञ किया था, उस समय सबसे छोटा भाई सहदेव लंका में भी आया था। दूसरी तरफ भारत में रामजन्म भूमि अयोध्या में बड़े ही जोरशोर से रामलला के विशाल व भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर का उद्धाटन जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।

trikut moutain

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्धाटन होने से पहले IRCTC के साथ श्रीलंका में रामायण से संबंधित स्थानों के दर्शन कर आइए। IRCTC ने 'श्री लंका - द रामायण सागा' टूर पैकेज की घोषणा की है। इस ट्रिप के लिए आपके पास 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट का होना अनिवार्य है।

आइए आपको इस टूर पैकेज के विषय में विस्तार से बताते हैं :

7 दिनों का है टूर पैकेज

IRCTC का 'श्री लंका - द रामायण सागा' टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। IRCTC के अन्य फॉरेन ट्रिप्स की तरह ही यह ट्रिप भी विमान से ही करवाया जाएगा। इस साल यह टूर साल में 4 बार करवाया जाएगा यानी सितंबर में 2 ट्रिप्स में यात्रियों को श्रीलंका लेकर जाएगी जो लखनऊ वाया चेन्नई शुरू होगा और लखनऊ वाया बेंगलुरु पर खत्म होगी। पहला टूर 21 सितंबर और दूसरा टूर 22 सितंबर को शुरू होगा जो क्रमशः 27 सितंबर और 28 सितंबर 2023 को खत्म होगी।

पूरे टूर में सैलानियों को नेगोम्बो, कैंडी, नूवारा एलिया और कोलम्बो में 3 स्टार होटलों में रुकवाया जाएगा। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं।

कितना होगा खर्चा

21 से 27 सितंबर 2023 का ट्रिप

एक व्यक्ति का खर्च ₹80500
डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति का खर्च ₹65400
त्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति का खर्च ₹63600

22 से 28 सितंबर 2023 का ट्रिप

एक व्यक्ति का खर्च ₹80500
डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति का खर्च ₹65900
त्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति का खर्च ₹64300

कौन-कौन से जगह होंगे कवर

Day 1
लखनऊ से श्री लंका की फ्लाइट
Day 2
श्री लंका पहुंचकर इमीग्रेशन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद होटल में चेक इन। होटल में आराम करने के बाद चिलाव ले जाया जाएगा। इसके बाद मुन्नेश्वरम मंदिर घुमाने ले जाया जाएगा। लंच के बाद मनवरी मंदिर ले जाया जाएगा जिसके बाद नेगोम्बो के होटल में चेक इन।
बता दें, मुन्नेश्वरम मंदिर, रामेश्वरम और श्री लंका द्वीप समूह के 5 प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार रावण की हत्या के बाद ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए श्री राम ने भगवान शिव की पूजा इसी स्थान पर की थी। भगवान शिव की सलाह पर ही उन्होंने बाकी 4 शिव मंदिरों की स्थापना की थी जिसमें भारत का रामेश्वरम भी शामिल है।

Day 3

होटल से ब्रेकफास्ट कर घूमने के बाहर ले जाया जाएगा। रास्ते में पीन्नेवेला एलीफेंट ऑर्फेनैज ले जाया जाएगा जो कोलंबो से 55 मील की दूरी पर है। हाथियों के इस अनाथालय की शुरुआत 1975 में की गयी थी। वर्तमान में यहां 65 वरिष्ठ और 23 छोटे हाथी हैं। इसके बाद पीन्नावाला ओपन चिड़ियाघर, स्पाइस गार्डन, पेराडेनिया रॉयल बोटैनिकल गार्डन, पवित्र दांत अवशेष मंदिर में ले जाया जाएगा, जहां भगवान बुद्ध के दांतों को सुरक्षित रखा गया है। इस दिन कैंडी सिटी में और जेम गैलरी में भी घूमाया जाएगा। रात में कैंडी के ही होटल में रुकवाया जाएगा।

Day 4
होटल से ब्रेकफास्ट के बाद नूवारा एलिया सिटी टूर के लिए ले जाया जाएगा जिसे श्री लंका का 'लिट्ल इंग्लैंड' कहा जाता है। यहां की स्थापत्य और वास्तुकला में आपको अंग्रेजों का प्रभाव काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। शहर के बीच में स्थित द विक्टोरिया पार्क में आपको कई लुप्तप्राय प्रजाति के पक्षी भी देख सकेंगे। इस दिन आपको राम्बोडा फॉल्स और राम्बोडा आंजनेयर मंदिर भी ले जाया जाएगा। इस दिन भी नूवारा एलिया में ही रात को रुकवाया जाएगा।

sitha amman temple

Day 5
पांचवें दिन आपको कई प्रमुख स्थानों पर घूमाने के लिए ले जाया जाएगा जिसमें विक्टोरिया पार्क, ग्रेगरी लेक व बोट राइडिंग, अशोक वाटिका में स्थित सीता अम्मन मंदिर, हकगला बोटैनिकल गार्डन आदि शामिल है। बता दें, रावण ने माता सीता का हरण करने के बाद अशोक वाटिका में ही रखा था, जहां उनसे मिलने रावण की पटरानी मंदोदरी और रामभक्त हनुमान आए थे। इससे कुछ दूरी पर ही माना जाता है कि भगवान हनुमान के पद्चिन्ह है। इस दिन आपको दिवुरुम्पोला भी ले जाया जाएगा, जहां माता सीता ने अग्निपरीक्षा दी थी।

Day 6
सुबह होटल से ब्रेकफास्ट के बाद कोलम्बो ले जाया जाएगा। रास्ते में सेंट क्लेयर्स फॉल्स और देवोन फॉल्स भी घूमाया जाएगा। कोलम्बो में फोर्ट, सी स्ट्रीट, बाजार घुमाया जाएगा। इसके बाद श्रीलंका के पहले पांचमुखी हनुमान मंदिर 'पंचमुगा आंजनेयर मंदिर' ले जाया जाएगा। इस दिन केलानिया विभिषण मंदिर (बौद्ध मंदिर) के बाद कोलम्बो में शॉपिंग करने का भी आपको मौका मिलेगा। कोलम्बो में रात को रुकने के बाद 7वें दिन ब्रेकफास्ट के बाद एयरपोर्ट ड्रॉप कर दिया जाएगा।

IRCTC के पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • लखनऊ-कोलम्बो-लखनऊ विमान का टिकट।
  • 3 स्टार होटल में ठहराव।
  • 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर।
  • सभी साइटसीन में एंट्री फीस।
  • IRCTC टूर मैनेजर सर्विस।
  • वीजा का खर्च।

इस टूर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर क्लीक करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+