एक तरफ चंद्रमा पर चंद्रयान 3 शतक मारकर 100 मीटर की दूरी तय कर चुका है। ठीक उसी समय सूरज के सफर पर आदित्य एल1 निकल पड़ा है। शनिवार (2 सितंबर) को इसरो एक बार फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। करीब 125 दिनों का सफर तय कर आदित्य एल1, सूर्य और पृथ्वी के बीच स्थित एल1 प्वाएंट पर पहुंचेगा।

यहां वह सुरज की रोशनी, इसके विकिरण से संबंधित अध्ययन करेगा जिसकी वजह से धरती पर मोबाइल से लेकर रेडियो कनेक्शन समेत कई अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सकेगा।
आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं आदित्य एल1 का अब तक का सफर :
1. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्चिंग स्टेशन पर लाया जा रहा आदित्य एल1।

2. लॉन्चिंग स्टेशन पर लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार आदित्य एल1।

3. आकाश की ऊंचाईयों को नापते हुए आदित्य एल1 ने सूरज की तरफ बढ़ाए कदम।

4. आदित्य एल1 मिशन की Project Director निगार शाजी और ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ।

5. आदित्य एल1 के आगे बढ़ने के बाद गर्व से और भी ऊंचा लहराता हमारे देश का तिरंगा।

6. अंतरिक्ष में भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखता आदित्य एल1।

7. सूरज चाचू से मिलने की राह पर जब आदित्य एल1 ने उठाये अपने पहले कदम।

8. आदित्य एल1 का वजन करीब 1480.7 किलो है। लॉन्चिंग के 63 मिनट बाद रॉकेट से आदित्य एल1 अलग हुआ।

9. 125 दिनों बाद आदित्य एल1 अपने प्वाएंट एल1 पर पहुंचेगा। जिसके बाद वह महत्वपूर्ण जानकारियां भेजना शुरू करेगा।

10. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा, "चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा को जारी रखा।"

11. PSLV-XL रॉकेट से अलग हो चुका है आदित्य एल1। यह धरती के चारो तरफ 16 दिनों तक ऑर्बिट मैन्यूवर करता रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications














