Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जलगांव भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

जलगांव भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

जलगांव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । jalgaon Travel Guide, attractions and things to do

भारत के महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत जलगांव एक खूबसूरत शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है। राज्य के उत्तरी भाग में स्थित यह शहर जलगांव जिले का मुख्यालय भी है। पर्यटन के लिहाज से यह एक आदर्श स्थल है, जहां देखने और घूमने-फिरने योग्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं।

आप यहां प्राचीन किले से लेकर मंदिर और खूबसूरत उद्यान देख सकते हैं। नए गंतव्य की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। इस लेख के माध्यम से हमारे साथ जानिए अपने शानदार पर्यटन स्थलों के साथ जलगांव आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

मेहरून पार्क

मेहरून पार्क

जलगांव भ्रमण की शुरुआत आप यहां के मेहरून पार्क से कर सकते हैं। यह जलगांव के सबसे पुराने उद्यानों में गिना जाता है, जहां की सैर करने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के पर्यटक भी आते हैं। शहर की भागादौड़ भरी जिंदगी से दूर यह पार्क एक आदर्श जगह है, जहां आप अपना सुकून भरा समय बिता सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। यहां का हरा भरा और साफ सुथरा माहौल पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यह पार्क काफी आरामदायक है। यहां बड़ों के साथ बच्चे भी एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप यहां वीकेंड पर आ सकते हैं।

परोला किला

परोला किला

मेहरून पार्क के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक परोला फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। परोला एक प्राचीन किला है, जो यहां की बोरी नदी के पास स्थित है। जानकारी के अनुसार इस किले को रानी लक्ष्मीबाई के पिता ने 1727 में बनवाया था। यह किला यहां के परोला नगर में स्थित है, जिसे देखने के लिए दूर दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। इतिहास और कला-संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक खास स्थल है।

महाराष्ट्र के बाकी किलों की तुलना में इस किले की सरंचना थोड़ी भिन्न है। किले को देखने के लगता है कि यहां दुश्मनों से बचने के लिए भी की तरह के इंताजामात किए गए थे। जगगांव से यहां तक की दूरी लगभग 47 कि.मी की है।

उनपदेव

उनपदेव

जलगांव के पर्यटन स्थलों की श्रंखला में आप यहां के अन्य खास स्थलों की सैर का आनंद ले सकते है। आप जलगांव मुख्य शहर से उनपदेव आ सकते हैं। उनपदेव एक गर्मी पानी का कुंड है, जो पौराणिक महत्व रखता है। इस स्थल का उल्लेख रामायण में भी मिलता है। यहां गर्म पानी गोमुख से निरंतर निकलता रहता है।

माना जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाते हैं। धार्मिक महत्व रखने के कारण यहां रोजाना दूर दराज के श्रद्धालुओं का आगमन होता है। कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

महात्मा गांधी पार्क

महात्मा गांधी पार्क

मेहरून पार्क के अलावा आप यहां महात्मा गांधी उद्यान की सैर का प्लान बना सकत हैं। यह एक शानदार पार्क है, जहां स्थानीय के साथ दूर दराज के पर्यटकों का भी आगमन होता है। आप इस पार्क में असंख्य वनसप्तियों के साथ खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों को भी देख सकते हैं। यह पार्क शहर क मध्य स्थित है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर आएं। आप यहां का प्लान वीकेंड पर बना सकते हैं।

संत मुक्ताबाई मंदिर

संत मुक्ताबाई मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। मुक्ताबाई मंदिर यहां के पवित्र स्थलों में गिना जाता है, जो देवी मुक्ताबाई को समर्पित है। मंदिर के दर्शन के लिए रोजाना श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। यह मंदिर जलगां से लगभग 60 कि.मी की दूरी पर स्थित है। जलगांव से स्थानीय परिवहन की मदद से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+