Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जम्मू प्रशासन ने कटरा में तंबाकू पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन पर लगाया प्रतिबंध

जम्मू प्रशासन ने कटरा में तंबाकू पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन पर लगाया प्रतिबंध

जम्मू प्रशासन ने कटरा में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कटरा, जहां माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा स्थित है। प्रशासन द्वारा उठाये गये इस कदम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थल की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखना है, जहां हर महीने हज़ारों की संख्या में तीर्थयात्री आते रहते हैं।

धारा 144 के तहत लागू इस प्रतिबंध में सभी प्रकार के तम्बाकू शामिल किया गया है। इस पहल को कटरा बेस कैंप, तीर्थ यात्रा का रूट और पूरे क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए शुरू किया गया है।

tobacco banned in katra vaishno devi

इस बैन के लागू होने के बाद किसी भी प्रकार के तंबाकू, जिसमें सिगरेट और गुटखा शामिल हैं, का सेवन, बिक्री, खरीदना आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध नुमाई और पंथाल चेक पोस्ट से लेकर तारा कोर्ट होते हुए भवन तक फैला हुआ है। यह प्रतिबंध कटरा और उसके आस-पास के इलाकों में मांस और शराब पर मौजूदा प्रतिबंध का ही अगला कदम माना जा रहा है।

बताया जाता है कि प्रशासन नए नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच करेगा। इस बाबत स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है और उनसे तुरंत नियमों का पालन करने के लिए भी अनुरोध किया गया है। यदि कोई इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

vaishno devi katra tobacco banned

बता दें, कटरा में हर दिन लगभग 30,000 से 40,000 तीर्थयात्री आते हैं। नवरात्रि के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। इस बढ़ती संख्या को देखते हुए ही तम्बाकू पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे पहले, तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए कटरा में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वर्तमान में तंबाकू पर प्रतिबंध इसी पहल का एक विस्तार है।

कटरा जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में एक छोटा सा शहर है। यह वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप के रूप में जाना जाता है। त्रिकुटा पर्वत की तलहटी में बसा कटरा पवित्र मंदिर की यात्रा के लिए शुरुआती बिंदु के रूप में कार्य करता है। यह मंदिर साल भर खुला रहता है, लेकिन यहां आने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर तक माना जाता है। हालांकि मानसून के मौसम और जब सर्दियां पूरे शबाब पर होती हैं, तब यहां आने से बचना ही उचित होता है।

More News

    Read more about: vaishno devi jammu katra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+