Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »किसी सपनों के शहर जैसा है असम का करीमगंज, जानिए खासियतें

किसी सपनों के शहर जैसा है असम का करीमगंज, जानिए खासियतें

करीमगंज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । top 6 places to visit in karimganj

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो असम का करीमगंज, आपके लिए किसी सपनों के शहर जैसा साबित होगा। यहां से बहती नदियां, तालाब, घने जंगल, चाय के बागान और शरीर को तरोताजा कर देने वाला माहौल, आपके अवकाश को खास बना देंगे। करीमगंज परिवार और दोस्तों के साथ यादगार छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श स्थल है, जहां आप किसी भी समय आ सकते हैं। खासकर सर्दियों के शुरूआती महीने यहां आने का सही समय है, इस दौरान मौमस घूमने-फिरने के लिए काफी अनुकूल रहता है।

यहां की कुशियारा और लोंगई नदी इस स्थल को संवारने का काम करती है। करीमगंज प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां कई राजवंश शासन कर चुके हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से असम का यह खूबसूरत स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

छताचुरा रेंज

छताचुरा रेंज

करीमगंज भ्रमण की शुरुआत आप यहां की छताचुरा पहाड़ी श्रृंखला से कर सकते हैं। छताचुर चोटी लगभग 2080 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकिनों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह पहाड़ी स्थल राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो अपने शौक को यहां आकर पूरा कर सकते हैं। यहां का सूर्योदय देखने लायक होता है। कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

सोन बिल

सोन बिल

PC- Mrinankadhar

छताचुरा रेंज के अलावा आप यहां सोन बिल की सैर का प्लान बना सकते हैं। सोन बील करीमगंज और दक्षिण असम में फैला एक वेटलैंड है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है। शिंगला नदी इस वेटलैंड से होकर गुजरती है।

सोन बिल, अपने दोनों तरफ से शानदार प्राकृतिक दृश्यों से भरा हुआ है। सोन बिल असम की बड़ी झीलों में गिनी जाती है। अगर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों को करीब से देखना चाहते हैं तो आप यहां की सैर जरूर करनी चाहिए।

बादरपुर फोर्ट

बादरपुर फोर्ट

प्राकृतिक आकर्षणों के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। बादरपुर फोर्ट करीमगंज स्थित एक प्राचीन किला है, जिसे मुगल काल के दौरान बनवाया गया था। यह किला यहां की बराक नदी के पास स्थित है। किले की दीवारे आज भी अपनी मजबूती का सबूत देती हैं। हालांकि अब यह किला यहां खंडहर रूप में मौजूद है। बदरपुर किले के भ्रमण का सही समय सर्दियां हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

मालागढ़ क्रिमेटोरियम

मालागढ़ क्रिमेटोरियम

करीमगंज के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप यहां के मालागढ़ क्रिमेटोरियम आ सकते हैं। यह जिले का महत्वपूर्ण स्थल है, जहां भारतीय आजादी की सबसे पहली और बड़ी लड़ाई 1857 के दौरान 50 से ज्यादा भारतीय सिपाहियों ने वीरगति प्राप्त की थी। भारतीय इतिहास में यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। अगर आप करीमगंज आएं तो इस स्थल पर आना न भूलें।

खासपुर

खासपुर

PC-Ujjayan

करीमगंज की सैर के दौरान आप प्राचीन स्थल खासपुर आ सकते हैं। खासपुर, मुख्य शहर से लगभग 85 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यहां आप कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं, जिसमें कछारी के राजा का महल भी देख सकते हैं, जो वर्तमान में खंडहर अवस्था में मौजूद है।

खासकर इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है। यहां आप इतिहास के कई अहम पहलुओं को समझ सकते हैं। यहां की प्राचीन संरचनाओं के अलावा आप यहां के चाय के बागानों की सैर का आनंद भी ले सकते हैं।

एओलबारी टी स्टेट

एओलबारी टी स्टेट

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप करीमगंज से 15 कि.मी की दूरी पर स्थित एओलबारी टी स्टेट की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह मुख्य शहर के नजदीक स्थित एक खास प्राकृतिक स्थल है, जहां आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगे। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए आप यहां जरूर आएं हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+